Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहेबगंज: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साहेबगंज वासियों को दी बड़ी सौगात, 592 लाभुकों के बीच 4 करोड़ 80 लाख 58 हज़ार 992 रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    साहेबगंज: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साहेबगंज वासियों को दी बड़ी सौगात, 592 लाभुकों के बीच 4 करोड़ 80 लाख 58 हज़ार 992 रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहेबगंज: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साहेबगंज वासियों को दी बड़ी सौगात, 592 लाभुकों के बीच 4 करोड़ 80 लाख 58 हज़ार 992 रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा-हर वर्ग और हर तबके के लिए चल रही हैं कल्याणकारी योजनाएं_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- विद्यालयों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ बड़े पैमाने पर नौजवानों को दे रहे रोजगार*

    *★ युवा वर्ग के रोजगार को लेकर राज्य सरकार गंभीर*

    *★ आदिवासी,दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के बच्चे भी अब सरकार के सहयोग से विदेशों में प्राप्त कर रहे हैं उच्च शिक्षा*

    *★ सरकार की योजनाओं से जुड़कर राज्य के विकास में सहयोगी बनें: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    झारखंड के नौजवान रोजगार की चिंता न करें। राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। आप सभी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु राज्य में “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अब राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी आपके प्रखंड, पंचायत एवं गांवों में कैम्प लगाकर आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत लाखों की संख्या में आवेदन मिले। राज्य में पहली बार सरकार आपके घर-घर, पंचायत-पंचायत पहुंचकर आपकी समस्याओं को सुना एवं उसका निष्पादन किया। कुछ वर्ष पहले पेंशन के लिए हमारे बुजुर्ग ब्लॉक के चक्कर काटा करता थे। आज राज्य में कोई भी बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन से अछूता नहीं है। हमारी सरकार ने ठोस कदम उठते हुए जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। आप इन योजनाओं से जुड़े और अपने आप को स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में योगदान दें। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज साहेबगंज के पतना प्रखंड स्थित कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कम बारिश के कारण इस वर्ष भी धान की बुआई पर असर पड़ा है। लेकिन, राज्य के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। सरकार ने खेती-बारी से से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ किया है, ताकि किसानों को ऐसी विपरीत परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके । मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आप पशु पालकर आय अर्जित कर सकते हैं। राज्य में शिक्षा व्यवस्था में दिन प्रतिदिन सुधार लाने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के छात्र-छात्रा आज उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

    *_राज्य के नौजवान चिंता न करे, सरकार आपके साथ_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार को लेकर चिंता न करें। सरकार आपके लिए रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो आप इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी, पत्रकार बनें। अगर आप स्वरोजगार करने के इच्छुक है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सरकार आपको अनुदान आधारित लोन उपलब्ध करा रही है। आप इस योजना का लाभ उठाएं ।

    *_हर वर्ग, हर तबके के लिए चल रही योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों औऱ विधवाओं को पेंशन मिल रहा है। किसानों और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलायी जा रही है। पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना चल रही है। आप सभी इसका भरपूर फायदा उठाएं एवं अपने बच्चियों को साक्षर बनाएं।

    *_सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस है। शिक्षा की बेहतरी के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। आज निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में दी जा रही है। उत्कृष्ट विद्यालय इसका उदाहरण है। यहां के शिक्षकों को आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे आधुनिक एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा राज्य के बच्चों को दे सके।

    *_मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच वितरण की परिसंपत्ति_*

    ★ मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 592 लाभुकों के बीच 4,80,58,992 रुपए की परिसंपत्ति का किया वितरण। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 107 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 58 लाख रूपए और 424 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत एक करोड़ 42 लाख रुपए की राशि सौंपी। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अंबेडकर आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया ।

    इस मौके पर आयुक्त (संथाल परगना प्रमंडल) श्री लालचंद डाडेल, डीआईजी श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त श्री रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार, पुलिस अधीक्षक श्री नौशाद आलम समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंज़िल की जुस्तुजू है तो जारी रहे सफ़र
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, प्रकोष्ठ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत हेतु विभिन्न बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.