Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, प्रकोष्ठ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत हेतु विभिन्न बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, प्रकोष्ठ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत हेतु विभिन्न बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, प्रकोष्ठ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत हेतु विभिन्न बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न

    बैठक में सरकारी/मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों/कॉलेजों की स्वीकृति एवं अनुमोदन हेतु किया गया विमर्श; कई संस्थानों को सर्वसम्मति से किया गया अनुमोदन

    आज दिनांक-05.09.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, प्रकोष्ठ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सरकारी / मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों / कॉलेजों की स्वीकृति एवं अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित किया गया

    बैठक को संबोधित करते हुए सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त, जामताड़ा के द्वारा संबंधित पदाधिकारी से पृच्छा की गई कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत विद्यार्थियों को दिए जानेवाले लाभ के पूर्व योग्य शैक्षणिक संस्थानों की स्क्रूटनी किस प्रकार से की गई है।

    *अभिलेखीय एवं स्थलीय जाँच तथा त्रुटियों जिला अन्तर्गत संबंधित सरकारी / मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों कॉलेजों के द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर किए गए आवेदन के आधार कई शैक्षणिक संस्थाओं/कॉलेजों का किया गया अनुमोदन*

    बैठक में बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत जिलान्तर्गत संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर अपने शैक्षणिक संस्थान से संबंधित सम्पूर्ण विवरण जैसे संस्थान का नाम, संचालित पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम की मान्यता, पाठ्यक्रम हेतु सक्षम स्तर से स्वीकृत सीटों की संख्या, वार्षिक शिक्षण एवं परीक्षण शुल्क आदि निर्धारित प्रारूप में संस्थानों द्वारा स्वयं ऑनलाईन मास्टर डाटा बेस भरा जाता है, जिसे जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा निर्धारित तिथि तक सम्मिलित करना होता है। मास्टर डाटा बेस में निर्धारित तिथि तक शामिल होनेवाले शिक्षण संस्थानों एवं पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी ही छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आवेदन के पात्र होंगे। इसी के अनुसार सरकारी / मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में भरे गए विवरण की अभिलेखीय एवं स्थलीय जाँच तथा त्रुटियों जिला अन्तर्गत संबंधित सरकारी / मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों कॉलेजों के द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर किए गए आवेदन के अनुसार कुल 28 शैक्षणिक संस्थानों का अभिलेखीय (मान्यता / प्रस्वीकृति प्राप्त) एवं स्थलीय जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय अधिसूचना में निहित निर्देश के आलोक में केवल ऐस (Aishe) कोड / यू डाइस (U-Dise) वाले शैक्षणिक संस्थान / कॉलेजों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र होगें, के आलोक में कुल 21 संस्थानों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके अलावा शेष 08 शैक्षणिक संस्थानों का अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच प्रतिवेदन के आधार पर 06 को योग्य एवं 02 को अयोग्य घोषित किया गया।

    वहीं विभागीय अधिसूचना के आलोक में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत नर्सिंग एवं आईटीआई पाठ्यक्रमों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के आवेदन को ई कल्याण पोर्टल पर स्वीकृत करते हुए छात्रवृत्ति करने का निर्देश के आलोक में कुल 6 सरकारी एवं मान्यता प्राप्त आईटीआई शैक्षणिक संस्थाओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहेबगंज: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साहेबगंज वासियों को दी बड़ी सौगात, 592 लाभुकों के बीच 4 करोड़ 80 लाख 58 हज़ार 992 रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण
    Next Article जिला फेयर प्राइस ऑफ़ डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय…..

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.