अंबा में सर्पदंश से हुई एक व्यक्ति की मौत ,परिवार में छाया मातम
कुंडहित, प्रतिनिधि।
सोमवार को प्रखंड के अंबा गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अंबा निवासी अलक बनर्जी अपने घर के आंगन पर टहल रहा था। इसी दौरान घर के बगल में रखे हुए कोयले में से निकले एक करैत सांप ने उसके पैर में लगातार दो बार डंस लिया। सांप काटने की जानकारी अपने पत्नी को देने के बाद वो खुद झाड़ फूंक कराने चले गए। जब उसका तबियत बिगड़ने लगा तो घरवाले आनन- फानन में 9 बजे के करीब उसे नाकड़ाकोंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन द्वारा सिउड़ी ले जाने के क्रम में अलक बनर्जी ने दम तोड़ दिया। सिउड़ी सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के बाद देर शाम को अलक बनर्जी की मृत शरीर अंबा लाया गया। जहां मृतक को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन रोते बिलखते नजर आए। मृतक 55 वर्षीय अलक बनर्जी अपने घर का कमाई सदस्य था, वह अपने पीछे एक बेटा और पत्नी को छोड़ गए। अचानक हुई मृत्यु के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फोटो : मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।

