Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम के दौरान महानंद बस्ती के एक परिवार के बच्ची के पढ़ाई लिखाई का जिम्मेदारी आनन्द बिहारी दुबे ने उठाई
    Breaking News

    भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम के दौरान महानंद बस्ती के एक परिवार के बच्ची के पढ़ाई लिखाई का जिम्मेदारी आनन्द बिहारी दुबे ने उठाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम के दौरान महानंद बस्ती के एक परिवार के बच्ची के पढ़ाई लिखाई का जिम्मेदारी आनन्द बिहारी दुबे ने उठाई

    जेम्को मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में *भारत जोड़ो की बात आमजनों की बात कार्यक्रम* का आयोजन मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए। जिलाध्यक्ष का स्वागत टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से संवाद के तहत मोदी सरकार के अवगुणों में बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, देश की बिक्री हो रही सरकारी उपक्रम की बातों को साझा किया। आम जनता से कांग्रेस पार्टी को साथ देने के लिए आग्रह किया। जिससे नौजवानों के भविष्य को सरकारी उपक्रम बचा कर सवाॅरा जा सका, महंगाई पर लगाम लगाया जा सके, भारत में आम लोगों के बीच नफरत को फैलाया गया है, जिसके कारण कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी जी ने नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलने की बात कह कर कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर भारत को मजबूत बनाने का काम कर रहे है। हम सबों को मिल कर श्री राहुल गाँधी जी के साथ जुड़ना चाहिए। इसी क्रम में काँग्रेस जिलाध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी को कांग्रेस टेल्को प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा यह जानकारी दी गई कि महानंद बस्ती में एक परिवार के बच्चों की पढ़ाई आर्थिक परेशानियों की वज़ह से बाधित हो रही है। जबकि उस परिवार के सभी बच्चे पढने में काफी तेज हैं। आज महानद बस्ती में भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क के दौरान श्री कन्हैया मधेशिया जी के परिवार से मिलने गये। जो फेरी लगा कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस पर जिलाध्यक्ष ने उनके बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा उनके बड़ी बेटी की आगे की पढ़ाई कराने की जिम्मेवारी ली साथ ही उसकी छोटी बहनों को भी बिना बाधा के पढ़ाई जारी रहे ऐसी व्यवस्था की। बस्ती भ्रमण के दौरान लोगों के आम जीवन की समस्याओं पर चर्चा की और उनके निदान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष टेल्को राजेश कुमार, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, एस पी सिंह, अजय कुमार, जिला सचिव रानी राव, सचिन कुमार सिंह, सावन , तापस, सतीश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभालूबासा मुखी समाज के नवनिर्वाचित मुखिया पोरेश मुखी एवं महामंत्री मुजीम मुखी से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, विजयी होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    छठ घाटों की बदहाली देख डीसी ने दिए सुधार के निर्देश

    November 11, 2026

    पोटका में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मना यमद्वितीया पर्व

    November 11, 2026

    दस वर्षों से छठव्रतियों की सेवा कर रही जनकल्याण दुर्गापूजा समिति

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों की बदहाली देख डीसी ने दिए सुधार के निर्देश

    पोटका में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मना यमद्वितीया पर्व

    दस वर्षों से छठव्रतियों की सेवा कर रही जनकल्याण दुर्गापूजा समिति

    मंसूरचक में बलान नदी के सभी घाटों पर गंदगी और किचड़ से छठ व्रतियों में अर्घ्य देने में होगी परेशानी

    प्रवासी लोगों के आगमन को लेकर जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का किया निरीक्षण

    बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि की पुण्यतिथि को लेकर विशेष तैयारी

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी एवं तलाशी अभियान

    त्योहारी सीजन में भी हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी की लेटलतीफी बरकरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.