Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने मनाई दिवाली
    Breaking News झारखंड राजनीति

    सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने मनाई दिवाली

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने मनाई दिवाली
    जामताड़ा : शुक्रवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय इंदिरा चौक में जमकर आतिशबाजी की। मोदी सरनेम मामले में उच्च न्यायालय से सजा मिलने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में अपील की गई थी, जिसमें न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी की सजा पर तत्काल रोक लगा दिया गया। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने से उत्साहित कांग्रेसियों ने शहर में जमकर आतिशबाजी की और दिवाली मनाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घंटों तक मुख्य चौक पर आतिशबाजी की। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के जयकारे लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि आज न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह असत्य पर सत्य की जीत है। वर्तमान केंद्र सरकार जिस तरह से हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी को चारों ओर से परेशान करने का काम कर रही थी उस पर न्यायालय का हस्तक्षेप होने के बाद पूरे देश का माहौल फिर से बदल गया है। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में स्थिति बदलने वाली है। एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में परचम लहराएगी और इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार देश की जनता को समुचित विकास की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है साथ ही सत्ता के नशे में चूर वर्तमान भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। हम सभी एकजुट होकर पूरे जोश के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी में लग गए हैं और जनता को विश्वास दिलाते हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बहुत जल्द बनेगी और देश में जो तानाशाही व्यवस्था लागू है उसे नस्तेनाबूद किया जाएगा। इस मौके पर आतिशबाजी का कर खुशी का इजहार करने वाले कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विजय दुबे, मधुसूदन चंद्रा, कालीचरण सर्खेल, अजीत दुबे, इरशादुल हक अरसी, विनोद छत्रिय, नंदकिशोर सिंह, असलम अंसारी, मुबारक अंसारी, अमरनाथ मिश्रा, विमल भैया, रऊफ अंसारी ,अनवर अंसारी, रफीक अनवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजी.डी कॉलेज स्थित सेहत केंद्र के पियर एडुकेटर द्वारा बताया गया रक्त देने की प्रक्रिया
    Next Article सहायक अध्यापकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा किया एवं जिला शिक्षाधीकक्ष को मांग पत्र सोपा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.