Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज एम्स, ऋषिकेश उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम के जरिए वर्चुअल माध्यम से सदर अस्पताल, जमशेदपुर में नवनिर्मित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज एम्स, ऋषिकेश उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम के जरिए वर्चुअल माध्यम से सदर अस्पताल, जमशेदपुर में नवनिर्मित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज एम्स, ऋषिकेश उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम के जरिए वर्चुअल माध्यम से सदर अस्पताल, जमशेदपुर में नवनिर्मित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया । इस मौके पर माननीय प्रधानमंत्री का संबोधन भी वर्चुअल माध्यम से सदर अस्पताल, जमशेदपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने सुना ।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/OmiD4KRJZmY”]

    कार्यक्रम में माननीय सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो, जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार, सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, एसीएमओ डॉ साहिर पाल, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, निदेशक डीआरडीए, जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहे ।

    इस मौके पर सांसद जमशेदपुर विधुत वरण महतो द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटते हुए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आज पूरे देश में 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया है। लगभग 93 करोड़ देशवासियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है साथ ही सभी देशवासियों के जल्द टीकाकरण का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहले दो लहर में जिस तरह की चुनौती हमारे सामने थी उसे देखते हुए चिकित्सीय सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर में जान माल का नुकसान नहीं हो।

    जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि पीएम केयर फंड से निर्मित इस पीएसए प्लांट की क्षमता एक मिनट में 1000 लीटर तक ऑक्सीजन उत्पादन की है ।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/3UIxrhRocgA”]

     

    कोरोना संक्रमण की चुनौंतियों से निपटने के लिए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को पुख्ता करने का प्रयास है । संभाव्य तीसरे लहर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है । एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल किया जा चुका है साथ ही सभी सीएचसी को भी ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ा जा रहा है । उन्होने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा अनिवार्य रूप से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करें ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित रह सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीमपुर कांड के बहाने कांग्रेस में आई जान ,लखीमपुर राजनीति में ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है
    Next Article झारखंड राज्य में पहली बार जमशेदपुर शहर में मधुमेह के रोगियों के सम्पूर्ण जांच की सेंटर  शुरु

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.