Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा में बुधवार 29 जुलाई को पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया. साथ ही, विधेयक पर लंबी चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके तहत पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिए हैं. अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

    विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष, विशेषकर लोकसभा में विपक्ष के नेता के रवैये पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर सार्थक सुझाव देने के बजाय विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है.

    जितेंद्र सिंह ने कहा, सबसे पहले विपक्ष का आचरण बेहद निराशाजनक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले इतने गंभीर और महत्वपूर्ण विधेयक पर रचनात्मक सुझाव देने के बजाय विपक्ष राजनीति कर रहा है. विपक्ष के नेता ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह न केवल असंसदीय थी, बल्कि इतनी अनुचित थी कि मैं उसे दोहराना भी नहीं चाहूंगा. यदि कोई खुद को शिक्षित और संसदीय परंपराओं से परिचित मानता है, तो उसे पता होना चाहिए कि सदन के भीतर ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जा सकता.

    उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा देश के युवाओं को मूर्ख कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, इस देश के युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं, मूर्ख कहना इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है. मुझे आश्चर्य होता है कि क्या उन्हें संसदीय कार्यवाही के बुनियादी नियमों और मर्यादाओं की भी जानकारी है.

    केंद्रीय मंत्री ने 21 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता पर तंज कसा. उन्होंने कहा, 21 जुलाई को विपक्ष के नेता शायद किसी विशेष सोच के कारण प्रधानमंत्री के आवास 7 एलकेएम के बाहर जाकर बैठ गए. ऐसा लगा मानो उनकी गहरी इच्छा थी कि देश उन्हें चुने और 7 एलकेएम में बैठाए. जब यह इच्छा पूरी नहीं हुई तो वे निराश और हताश होकर वहां के गेट पर जाकर बैठ गए. जब उन्हें विनम्रता से समझाया गया कि ऐसा व्यवहार उनके पद और कद के अनुरूप नहीं है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें बस वहां से हटा दिया जाए.

    सदन में उठाए गए एक अन्य मुद्दे पर जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिस घटना का उल्लेख किया जा रहा है, उसमें गोली नहीं चलाई गई थी, बल्कि केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने कहा, बार-बार स्पष्ट किया गया है कि कोई गोली नहीं चली. जब गोली चली ही नहीं, तो गोली चलाने के आदेश का सवाल ही नहीं उठता. इस तरह का आदेश देने का अधिकार मंत्री के पास नहीं, बल्कि मजिस्ट्रेट के पास होता है. बता दें कि लोकसभा ने चर्चा के बाद पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कर दिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: ईरान के हमले से मध्य पूर्व में तनाव
    Next Article साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    Related Posts

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    July 30, 2026

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    July 30, 2026

    अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: ईरान के हमले से मध्य पूर्व में तनाव

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्तों की अनूठी भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

    साइंटिस्ट बनने निकली ज्योति की करंट से दर्दनाक मौत, यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

    नया एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हुआ, दोषियों को होगी 10 साल की सजा, 10 करोड़ तक जुर्माना

    अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं: ईरान के हमले से मध्य पूर्व में तनाव

    दायरा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का इंटेंस अवतार

    शेख हसीना का ऐलान: दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी, हर हाल में सामना करेंगी

    1 अगस्त से बदलेंगे नियम: गैस, बैंक, रेलवे और टैक्स में बड़े बदलाव

    जयपुर: लाठियों और डंडों से पीटकर युवक की दिनदहाड़े हत्या

    सारनाथ को विश्व धरोहर: यूनेस्को की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को नई ऊंचाई

    बूढ़े बाप की खामोशी: घर की दीवारों में गूंजता सन्नाटा और अनकहा दर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.