Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2022-24 शुरू, 555 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2022-24 शुरू, 555 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में एडमिशन का बदला ट्रेंड, एचआरएम में 41 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले विद्यार्थियों का एडमिशन
    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2022-24 शुरू, 555 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन

    एक्सएलआरआइ में एडमिशन का ट्रेंड बदला है. दो साल के मैनेजमेंट के कोर्स में अब तक इंजीनियरों का दबदबा रहता था. लेकिन इस बार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ये मिथक टूटी है. सत्र 2022-2024 में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में 58.8 प्रतिशत विद्यार्थी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं, लेकिन पहली बार संस्थान में 41.2 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों को भी एडमिशन मिल सका है. हालांकि बिजनेस मैनेजमेंट में कुल 66.6 प्रतिशत इंजीनियरिंग जबकि 33.4 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों का चयन किया गया है. ये बातें शुक्रवार को नये शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के उद्घाटन सत्र शुरू होने के मौके पर उभर कर सामने आय. एक्सएलआरआइ में शुक्रवार से नये सत्र की शुरुआत की गयी. जिसमें बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के साथ ही एक्सपीजीडीएम के अलावा अन्य सभी कोर्स में एडमिशन लेने वाले सभी 555 बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता, संस्थान के डायरेक्टर, डीन, 70 शिक्षकों के साथ ही गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी मौजूद थे. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस एसजे, डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस फादर डोनाल्ड डी सिल्वा एसजे, डीन एकेडमिक्स प्रो. एके पाणि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. डीन एकेडमिक्स प्रो. एके पाणि ने जहां स्वागत भाषण दिया वहीं डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस फादर डोनाल्ड डी सिल्वा एसजे ने प्रार्थना की. मौके पर सभी छात्रों को एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के 70 से प्रोफेसरों से मिलवाया गया. डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस एसजे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप सभी एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने सभी से सत्य और ज्ञान के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया. कहा कि सत्य प्रकाश के रूप में आता है, अपने भीतर एक दीपक जलाएं और उत्कृष्टता का लक्ष्य रखें. उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआइ एक जुनून है और आपने इस यात्रा का हिस्सा बनकर अपने लिए सही चुनाव किया है. इस दौरान बताया गया कि एक्सएलआरआइ ने हमेशा लिंगानुपात पर बल दिया है. भारत में प्रबंधन का अध्ययन करने वाली कई पहली महिलाएं एक्सएलआरआइ से हैं. एक्सएलआरआइ मजबूत मूल्यों के साथ एक जेसुइट संस्थान होने के नाते, न केवल महिलाओं को बहुत सम्मान देता है, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सशक्त भी महसूस कराता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानिए जामताड़ा जिला के जिला परिषद अध्यक्ष व जिला परिषद के उपाध्यक्ष कौन हुये निर्वाचित घोषित
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इशारे पर नाच रही ईडी:सत्यम सिंह

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Epaper PDF Online: Key Benefits for Publishers

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.