Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से खेल झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    News DeskBy News DeskMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    दोहा, 16 मई (भाषा) भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में शुक्रवार को जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे ।

    वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91 . 06 मीटर का थ्रो फेंका । इससे पहले तक चोपड़ा शीर्ष पर चल रहे थे ।

    वेबर ने भी पहली बार 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंका है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के 26वें खिलाड़ी बन गए।

    दो बार के विश्व चैम्पियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 84 . 65 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे ।

    चोपड़ा ने बाद में कहा ,‘‘ मैं 90 मीटर की बाधा पार करके बहुत खुश हूं लेकिन यह खट्टा मीठा अनुभव रहा ।’’

    उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे कोच जान जेलेंजी ने कहा कि आज मैं 90 मीटर पार कर सकता हूं । हवा ने मदद की और मौसम थोड़ा गर्म होने से भी मदद मिली । मैने जूलियन से भी कहा था कि हम 90 मीटर थ्रो कर सकते हैं । मैं उसके लिये बहुत खुश हूं ।’’

    उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि आने वाले टूर्नामेंटों में इससे आगे का थ्रो कर सकता हूं । हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे और इस सत्र में फिर 90 मीटर पार करेंगे ।’

    भारत के किशोर जेना 78 . 60 मीटर का थ्रो फेंककर आठवें स्थान पर रहे ।

    चोपड़ा ने 88.44 मीटर से शुरूआत की और दूसरा थ्रो फाउल रहा । दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 90 . 23 मीटर का थ्रो फेंका । इसके बाद उन्होंने 80 . 56 मीटर , फाउल और 88.20 मीटर के थ्रो फेंके ।

    उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं ।

    तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए ।

    ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं ।

    चोपड़ा ने पहली बार दोहा डायमंड लीग में 2018 में भाग लिया था जब वह 87 . 43 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे । उन्होंने 2023 में यहां 88 . 67 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया और 2024 में 88 . 36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे

    Neeraj Chopra finally clears 90m hurdles but finishes second at Doha Diamond League
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की
    Next Article बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    September 20, 2026

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.