Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर रचा इतिहास । भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल सातवां पदक है। इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीत लिया। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला है। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

    नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका, जबकि पहले राउंड की दूसरी कोशिश में नीरज के भाले ने 87.58 मी. की दूरी मापी। तीसरे प्रयास में नीरजृ ने 76.79 मी. दूर भाला फेंका। पहले राउंड में 12 खिलाड़ियों से 8 ने अगले दूसरे और फाइनल राउंड में जगह बनायी थी। यहां नीरज से कुछ फाउल जरूर हुए, लेकिन अच्छी बात यह रही कि नीरज शुरुआत से लेकर खत्म होने तक एक बार भी नंबर-1 पायदान से नीचे नहीं फिसले।

    नीरज ने चौथी और पांचवीं कोशिश में फाउल होने के बाद अपनी आखिरी यानि छठी कोशिश में 84.24 मी. दूरी पर भाल फेंका, लेकिन उनके स्वर्ण पदक का आधार बनी दूसरी कोशिश में मापी गयी 87.58 की दूरी। इस दूरी को न पाकिस्तानी अरशद नदीम ही भेद सके और न ही कोई दूसरा एथलीट।

    चेक के जाकुब वेदलेच 86.67 मीटर थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे। नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था और अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे।

    नीरज चोपड़ा ने अपनी थ्रोइंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए जर्मनी के बायो मैकेनिक्स एक्सपर्ट क्लाउस बार्तोनित्ज से ट्रेनिंग ली है। भारतीय सेना में काम करने वाले नीरज अपने करियर में टोक्यो ओलिंपिक से पहले 5 मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियनशिप, साउथ एशियन गेम्स और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है।

    भारत का यह अब तक का सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। भारत ने इसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 7 मेडल जीते हैं। 2012 लंदन ओलिंपिक में 6 मेडल जीते थे। नीरज के गोल्ड के अलावा मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज और लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और कुश्ती में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं बजरंग ने शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

    ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स यानी एथलेटिक्स किसी भी ओलिंपिक गेम्स का सबसे मुख्य आकर्षण होते हैं, लेकिन नीरज से पहले कोई भारतीय इन इवेंट्स में मेडल नहीं जीत पाया था। ब्रिटिश इंडिया की ओर से खेलते हुए नॉर्मन प्रिटचार्ड ने साल 1900 में हुए ओलिंपिक में एथलेटिक्स में दो मेडल जीते थे, लेकिन वे भारतीय नहीं अंग्रेज थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन में सावन मिलन समारोह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भारतीय लोकतंत्र: कलम बनाम लाठी की दिशा में बढ़ता समाज

    June 10, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गरमाया सियासी संग्राम

    June 10, 2026

    मोहन भागवत का सवाल: क्या भारत विश्वगुरु बनने को तैयार?

    June 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारतीय लोकतंत्र: कलम बनाम लाठी की दिशा में बढ़ता समाज

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गरमाया सियासी संग्राम

    मोहन भागवत का सवाल: क्या भारत विश्वगुरु बनने को तैयार?

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को संबल और बेटी के भविष्य को संवारने का संकल्प

    मोदी युग के बारह वर्ष: भारत का विकास और वैश्विक उदय

    21 जून को होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने चलाया सेवा, स्वच्छता और विकास अभियान

    धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर

    सरयू ने अपर नगर आयुक्त से पूछे दो दर्जन सवाल

    बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर जेएआरडीसीएल के सफाईकर्मियों का हड़ताल शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.