नीमडीह प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल टूनामेंट ,
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल : प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर अस्पताल मैदान में एक दिवसीय नीमडीह प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल टूनामेंट का आयोजन किया गया। नीमडीह प्रखंड के विभिन्न स्कूल के छात्रों -छात्राओं ने भाग लिया । इस टूनामेंट मे अंडर17 के छात्रों ने 7 टीमें और अंडर 17 के छात्राओं ने 2 टीमें हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने खेल का पदर्शन किया।जिसमे +2 उच्च विद्यालय रघुनाथपुर प्रथम और द्वितीय बिजेता मॉडल स्कूल रघुनाथपुर बने। इन सभी बिजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।नीमडीह प्रखंड के बीईओ रविशंकर महतो ने कहा की फुटबॉल खेलने के कई फायदे है, जिसमे शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कौशल का विकास होता है, इसके अलावा, फुटबॉल खेलने से आत्मविश्वास बढ़ता है और पढ़ाई मे मे भी रूचि होता है। इस आयोजन मे मुख्य रूप से बिपिओ गुरुपद महतो, देवेंद्र मांझी, सुशील, महतो, देवशीष महतो, शिवाशीष महतो, सोमित्र पालित, परमेश्वर महतो, गणेश दास आदि मौजूद थे।

