Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के चुनावी वॉर रूम के उद्घाटन में एकजुट दिखी एनडीए
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा के चुनावी वॉर रूम के उद्घाटन में एकजुट दिखी एनडीए

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के चुनावी वॉर रूम के उद्घाटन में एकजुट दिखी एनडीए

    ● पूजा, महाआरती के बाद फ़ीता काटकर उद्घाटित हुआ कार्यालय
    ● 4जी, ब्रॉडबैंड समेत अन्य तकनीकों से लैश है भाजपा का वॉर रूम
    ● महागठबंधन में एक से बढ़कर एक जोकर : विद्युत
    ● कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय को सांसद विद्युत वरण महतो ने दी चुनौती, कहा- नामांकन में अभी वक्त है, अब भी चुनाव लड़कर देख लें
    ● जमशेदपुर लोकसभा के हर बूथ पर ख़िलेगा कमल : दिनेश

    विद्युत वरण महतो को जमशेदपुर संसदीय सीट से दुबारा विजयी बनाने और पुनः केंद्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार स्थापित करने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा के लिए अपने प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को कर दिया। साकची में रविंद्र भवन के नज़दीक बनी यह कार्यालय वॉर रूम की तरह संचालित होगी जो लोकसभा चुनाव से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी निगहबानी करेगी। उद्घाटन सनातनी परंपरा के अनुसार विधिवत पूजनोपरांत किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बहाने एनडीए ने अपनी ताकत दिखाया। इस दौरान एनडीए एकजुट दिखी। भाजपा के अलावे आजसू, जदयू और लोजपा के नेताओं और कार्यकार्ताओं की उपस्थिति रही। पूजा पाठ के बाद महा आरती का आयोजन हुआ जिसमें सांसद विद्युत वरण महतो, मंत्री सरयू राय, विधायक लक्ष्मण टुडू एवं मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, चुनाव संचालन समिति के संयोजक मुरलीधर केडिया के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा के जिला अध्यक्ष सुमन शर्मा एवं जदयू के जिला अध्यक्ष आनंद हेम्ब्रम एवं हज़ारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। पूजन कार्यक्रम के बाद नारियल फोड़कर एवं फ़ीता काटकर उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की गयी।

    ● 4जी, ब्रॉडबैंड समेत डिजिटल तकनीकों से लैश है भाजपा की वॉर रूम

    जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिये भाजपा द्वारा उद्घाटित प्रधान चुनावी कार्यालय पूरी तरह से डिजिटल है। यह पार्टी द्वारा अस्थाई कार्यालय है जिसे चुनाव के लिए प्रयोग किया जाएगा। मीडिया एवं सोशल मीडिया से संवाद के लिए वॉर रूम तैयार किये गए है। कार्यालय 4जी, ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं के अलावे कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर एवं लैंडलाइन कनेक्शन से लैश है। कार्यालय में सांसद सह एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष, चुनाव अभिकर्ता एवं संयोजक के लिए अलग-अलग ऑफ़िस है। वहीं बैठकों और कार्यकर्ताओं के ब्रीफिंग के लिए भी कॉन्फ्रेंस हॉल की व्यवस्था है। मीडिया एवं कागज़ी कार्यों को अंजाम देने के लिए दक्ष और अनुभवी लोगों ने कमान संभाला है। कार्यालय में भाजपा के अलावे आजसू, जदयू और लोजपा के कार्यकर्ता भी प्रतिदिन उपलब्ध होंगें।

    ● महागठबंधन के ख़िलाफ़ देश की जनता में गुस्सा : विद्युत

    भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान वर्तमान जमशेदपुर संसदीय सीट के सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता से किया जिससे घोटाले रुक गए। इससे घोटालेबाजों में असंतोष है और सभी ने एकजुट होकर महागठबंधन बना लिया है। विद्युत महतो ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं के प्रति देश की जनता में गुस्सा व्याप्त है। कांग्रेस की अगुआई में महागठबंधन के नेता देशद्रोहियों को मदद कर रहे हैं। कहा कि महागठबंधन में एक से बढ़कर एक जोकरों की भरमार है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता उन्हें हराने का ख़्वाब पाले बैठे हैं। कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद डॉ अजय ने लंबे समय के लिए जमशेदपुर छोड़ दिया था। ऐसे भगौड़े लोग भाजपा को चुनौती दें, ये हास्यास्पद है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जमशेदपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि यदि महागठबंधन की जीत का इतना ही भरोसा है तो उनके ख़िलाफ़ चुनाव लड़कर देखें, अभी नामांकन में भी काफ़ी समय शेष है। सांसद विद्युत वरण महतो ने दावा किया कि पिछले पाँच सालों में किये गए विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है और दुबारा जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कमल ख़िलेगा तथा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पत्रकार वार्ता में सांसद के अलावे घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू, पोटका की विधायक मेनका सरदार, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थे।

    ● जमशेदपुर लोकसभा के हर बूथ पर ख़िलेगा कमल : दिनेश

    भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट के सभी बूथों पर महागठबंधन को करारी शिकस्त मिलेगी। एनडीए प्रत्याशी और वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो यहाँ के धरती पुत्र हैं। जनता दुबारा भाजपा को अपना प्यार देगी। कहा कि भाजपा के साथ आजसू, जदयू, और लोजपा के कार्यकर्ता भी सभी बूथों पर एकजुट होकर कमल खिलाएंगे।

    ● कार्यालय उद्घाटन में ये रहें मौजूद

    जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रधान चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर विशेष रूप से अमरप्रीत सिंह काले,मिथिलेश सिंह यादव ,राजकुमार सिंह,अनिल सिंह,शिवरतन अग्रवाल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव,कल्याणी शरण,गुरदेव सिंह राजा,मनोज सिंह,भरत सिंह,कमलेश सिंह,देवेंद्र सिंह,रामबाबु तिवारी,विनोद सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,नंदजी प्रसाद,कुलवंत सिंह बंटी,राजपति देवी,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,चितरंजन वर्मा,बारी मुर्मू, विकास सिंह, संदीप मिश्रा,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह, सुनील बारी, शिखाराय चौधरी,विमलकांत झा,पुष्पा तिर्की,विमल जालान, अंकित आनंद , दीपक पारिख, अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,बिमल बैठा,पवन अग्रवाल,काजू सांडिल्य,रोहित सिंह परमार,आफताब अहमद सिदिकी, मोचीराम बाउरी,इंद्रजीत सिंह,मुकेश शर्मा,बिनोद गुप्ता,पप्पू सिंह,आसुतोष राय समेत हज़ारों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद एवम सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनीतिक प्रदूषण एवं उसका आपराधिक चरित्र देश के समक्ष गम्भीर समस्या
    Next Article एमजीएम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पूरे फॉर्म में दिखे मंत्री सरयू राय

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.