गोविंदपुर में नव युवक काली पूजा समिति द्वारा भव्य मेले का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित होने वाले काली पूजा के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले का विधिवत उद्घाटन आज गणमान्य अतिथियों के कर कमलों से संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर के सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जिला परिषद् डॉ परितोष सिंह,पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह टोटे, समाजसेवी सुनील सिंह, समाजसेवी गोपाल सिंह, संतोष तिवारी के कर कमलों से संपन्न हुआ ।
इस भव्य मेले में सभी प्रकार के झूले, तोरा तौरा झूला मुख्य आकर्षक,सभी तरह की आकर्षक दुकाने लगी है। यह मेला अगामी 29 अक्टूबर तक चलेगा ।
कार्यक्रम का संचालन रमेश अग्निहोत्री, स्वागत भाषण सतवीर सिंह बग्गा, धन्यवाद ज्ञापन शंभु सिंह ने किया

