वास्तु विहार बारीडीह पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सोसाइटी के लोगों के बीच दी शुभकामनाएं
वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी बारीडीह दुर्गा पूजा कमिटी बिरसा नगर पूजा पंडाल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सप्तमी को पूजा पंडाल में आकर माँ भवानी के भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं तथा कॉलोनी की समस्या को अपनी समस्या बताते हुए उसे निदान करने का आश्वासन भी दिया
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महामंत्री राकेश सिंह बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बिरसानगर
अध्यक्ष बबलू गोप सम्मानित अतिथि थे
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वास्तु बिहार वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके हर सुख दुख में मैं साथ हूं विकास के कार्यों का सभी उन्होंने संक्षिप्त जायजा लिया
शाम में महाआरती के समय बिरसा नगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार का सम्मान सोसायटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक देवानंद सिंह कामोद मिश्रा एम कमल कमल अध्यक्ष कृष्णा राय उपाध्यक्ष जे श्री निवास कमल शम्मी कुमार लालमोहन ठाकुर धीरज कुमार केडी रंजन बुद्धि सिंह रावत अशोक कुमार चटर्जी विद्युत विश्वास सुभाष अमन कुमार केसरी जी रतन कुमार सत्येंद्र वर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई