Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्पाद सिपाही भर्ती मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उत्पाद सिपाही भर्ती मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

    Aman KumarBy Aman KumarJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्पाद सिपाही भर्ती मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखंड में आबकारी सिपाही भर्ती में 12 प्रतिभागियों के हुए मौत मामले में जमशेदपुर के दीपक कुमार के शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव को चार सप्ताह के अंदर लिखित जवाब भेजने को कहा है।
    जमशेदपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जमशेदपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता दीपक कुमार के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर चार सप्ताह के अंदर लिखित जवाब तलब किया है। बताते चलें कि दीपक कुमार ने वर्ष 2024 में झारखंड के विभिन्न जिलों में आबकारी सिपाही ( उत्पाद सिपाही ) भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा के दरम्यान कुल 12 प्रतिभागियों के हुए मौत एवं 400 प्रतिभागियों के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने की घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पूरी घटना से अवगत कराया था। फलस्वरूप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव को पत्र प्रेषित कर इस मामले में पूरी रिपोर्ट 4 जुलाई तक आयोग को प्रेषित करने को कहा है।

    जानिए क्या कहा इस मामले में दीपक कुमार ने।
    शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद पुलिस भर्ती के लिए विभिन्न जिलों में आयोजित दौड़ के दौरान इतनी बड़ी ( 12 मौतें ) तादाद में प्रतिभागियों के मौत से कई सवाल खड़े हुये थे ? उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए झारखंड के युवाओं को अपनी जान देनी बड़े , इससे बड़ी शर्मनाक घटना कोई और नहीं हो सकती है। उन्होंने शारीरिक परीक्षा के तौर-तरीके पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दौड़ स्वरूप में बदलाव करते हुए 10 किलोमीटर की दौड़ को चयन का आधार बनाना मौत का कारण बना। जबकि दौड़ से पहले प्रतिभागियों का हार्ट , प्रेशर आदि का जांच किया जाना चाहिए था। वहीं भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी इसके लिए सरकार ने क्या योजना अख्तियार किया है ? वहीं शुरूआती दौर में हुये मौत की घटना के तुरंत बाद शारीरिक परीक्षा के पैटर्न पर पुनर्विचार क्यों नहीं किया गया ? ये तमाम ऐसे जवाब है जिसके बारे में हर झारखंडवासी जानना चाहता है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सहायक रजिस्ट्रार ( विधि ) अतुल कुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र में विभिन्न बिंदुओं पर ससमय जानकारी आयोग को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

    बता दें कि वर्ष 2024 के अगस्त व सितंबर माह में झारखंड के सात केंद्रों पर आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा में छह केंद्रों पर मौतें हुई थी। जिसमें कुल 12 प्रतिभागियों ने अपनी जानें गवां दी थी। जबकि सैकड़ों प्रतिभागियों की हालत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि कुल 1 लाख 27 हजार 572 प्रतिभागी शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में हिस्सा लिये थे।

    उत्पाद सिपाही भर्ती मौत मामले में दीपक कुमार के शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जी दुल्हन फरार फर्जी चाचा गिरफ्तार 
    Next Article उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं की समीक्षा एवं 15वें वित्त आयोग की प्रगति पर चर्चा

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.