Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में करीब 24 लाख बच्चों के नाम स्कूल से कटे, चंपारण टॉप पर
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में करीब 24 लाख बच्चों के नाम स्कूल से कटे, चंपारण टॉप पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में करीब 24 लाख बच्चों के नाम स्कूल से कटे, चंपारण टॉप पर
    पटना. बड़ी खबर बिहार से है जहां सरकारी स्कूलों से गायब बच्चों पर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. राज्य में अब तक 23 लाख 69 हजार 980 बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया गया है. सबसे ज्यादा वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों का नाम स्कूल से काटा गया है. 1 से 8 वर्ग में कुल 1909160 का नामांकन रद्द किया गया है, वहीं वर्ग 9 से 12 वर्ग में कुल 460820 बच्चों का नामांकन रद्द हुआ है. बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर कड़ाई से सरकारी स्कूल में बच्चों की उपस्थिति देखी जा रही है.

     

     

    लगातार तीन दिनों तक स्कूल से गायब रहन वाले बच्चों को जहां नोटिस दिया जा रहा है वहीं लगातार 15 दिनों तक स्कूल से गायब बच्चों के नाम भी काटे जा रहे हैं. विभाग की ये कार्रवाई इसलिए भी हो रही है क्योंकि अधिकतर बच्चों पर दो जगह नामांकन लेने का शक है और वो योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं.

     

     

    जिलावार अगर बात की जाये तो पूर्वी चंपारण में 146434 बच्चों का नामांकन रद्द हुआ है, वहीं पश्चिमी चंपारण में 139598 नामांकन रद्द हुए हैं. वैशाली में कुल 134421 बच्चों के नाम काटे गए हैं. राजधानी पटना में भी 101979 बच्चों का नामांकन रद्द हुआ है. मुजफ्फरपुर में 106208 बच्चों का नामांकन रद्द हुआ है तो वहीं सीतामढ़ी में कुल 90712 बच्चों के नाम काटे गए हैं. समस्तीपुर में 91512 बच्चों का नामांकन रद्द हुआ है जबकि मधुबनी में कुल 90549 का नामांकन रद्द किया गया है.

     

     

    मालूम हो कि शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद से केके पाठक लगातार एक्शन के मोड में हैं. उनकी कार्रवाई न केवल शिक्षकों पर हो रही है बल्कि वो स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित हो, इस पर भी लगातार ध्यान दे रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाथन लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने चार दिन में ही जीता पहला टेस्ट
    Next Article Ind vs SA 1st ODI: अर्शदीप, आवेश की घातक गेंदबाजी, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

    Related Posts

    कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने किया एफसीआई के सीएमडी का अभिनंदन

    July 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष बने संजय कुमार कसेरा

    July 6, 2026

    समाधान समारोह-2026′ में आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद, डालसा ने की भागीदारी की अपील

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने किया एफसीआई के सीएमडी का अभिनंदन

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष बने संजय कुमार कसेरा

    समाधान समारोह-2026′ में आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद, डालसा ने की भागीदारी की अपील

    साइकिल पर खतरनाक स्टंट कर रहे बच्चों का वीडियो चर्चा में, रोजाना ग्रुप बनाकर करते हैं करतब

    इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, संचिता डे बनीं अध्यक्ष

    परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती की साजिश मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद प्रिंस खान की धमकी के बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाई gb गई SSP से मिले विधायक

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.