Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Ind vs SA 1st ODI: अर्शदीप, आवेश की घातक गेंदबाजी, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    Ind vs SA 1st ODI: अर्शदीप, आवेश की घातक गेंदबाजी, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Ind vs SA 1st ODI: अर्शदीप, आवेश की घातक गेंदबाजी, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

    भारत ने अर्शदीप सिंह पांच विकेट और आवेश खान चार विकेट की घातक गेंदबाजी तथा साई सुदर्शन के नाबाद 55 रन और श्रेयस अय्यर की 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है।

     

     

    117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की सलामी भारतीय जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मात्र 23 रन ही जोड़ सकी थी कि मुल्डर ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ पांच रन को पगबाधा कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी। 15.5 ओवर में श्रेयर 52 रन को फेहलुकवायो ने मिलर के हाथों कैच आउट कराया। उस समय टीम को स्कोर 111 रन था। सुदर्शन 55 रन बनाकर और तिलक वर्मा एक पर नाबाद रहे। भारत ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। भारत इस जीत के साथ ही श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिया।

     

     

    इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का कोई भी बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों का सामने नहीं टिक पाया और तू चल मैं आया की तर्ज पर पवेलियन लौट गये। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और तीन रन पर उसने दो विकेट गंवा दिये। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन तीसरा विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ताश के पत्ते की तरह ढह गए।

     

     

    फेहलुकवायो ने टीम के लिए सबसे अधिक 33 रन बनाए। टोनी डी जोरजी ने 28 रन, एडेन मार्करम ने 12 रन बनाये तथा तबरेज शम्सी 11 रन पर नाबाद रहे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवर में 116 रन ढ़ेर हो गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 37 रन देकर पांच विकेट लिये और आवेश खान ने 27 रन देकर चार विकेट चटकाये। इसके अलावा कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में करीब 24 लाख बच्चों के नाम स्कूल से कटे, चंपारण टॉप पर
    Next Article मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने का दावा, हालत नाजुक

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.