Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नमन ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    नमन ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी जी ने युवाओं को राष्ट्रवाद,अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया : सरदार इंद्रजीत सिंह

    स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है : संतोष महाराज

    सभी युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें : आर सी वल्लभ

    विवेकानंद जी के सिद्धांत और विचारों का चिंतन करना चाहिये : अभय सिंह

    संस्कार,संघर्ष,संकल्प, सहनशीलता,सहानुभूति,श्रम व वैचारिक दृढ़ता के बल पर युवा परिवर्तन का वाहक होता है : काले

    नमन ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी

    नमन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में साकची मेन गोलचक्कर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा राष्ट्रनिर्माण के लिए स्वामी जी ने अपने विचारों से युवाओं को राष्ट्रवाद,अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया।

    श्री श्री 108 संतोष महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है।

    श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान से आर सी वल्लभ ने कहा कि आज इस मौके पर सभी युवा अपनी ऊर्जा का सकरात्मक उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपना रचनात्मक योगदान देने का संकल्प लें।

    विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के अभय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद यदि अपने जीवन में कुछ अनुकरणीय करने का मन है तो विवेकानंद जी के सिद्धांत और विचारों का चिंतन करना चाहिये।

    इस अवसर पर काले ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि – स्वामी विवेकानंद जी ज्ञान और संकल्प की प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने भारतवर्ष की संस्कृति और ज्ञान का डंका पूरे विश्व में बजाया आज उन्हीं महापुरुष की जयंती है । उठो, जागो और बढ़ो उनके ये वाक्य पर आज की युवा पीढ़ी को ना केवल स्वयं में समाहित करना है बल्कि इसी विचारधारा पर केंद्रित होते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना होगा संघर्ष के पथ में बिना रुके अपने हौसलों को पंख देते हुए बाधित शक्तियों का दृढ़ता से सामना कर अपने सपनों को सकरात्मक परिवर्तन के लिए समर्पित करना ही उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह, सैंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के शैलेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, युपी संघ के रामकेवल मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष राजपति देवी सहित अन्य वरिय महानुभावों ने अपने विचार रखे।

    कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

    इस मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, चमकता आईना के सम्पादक बृजभूषण सिंह, न्यू इस्पात मेल के सम्पादक जयप्रकाश राय, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, वरिष्ठ नेत्री डॉ सुनीता सोरेन, आरक्षी- उपाधीक्षक कन्हैया उपाध्याय, टाटा मोटर्स युनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र (नट्टू) झा, वरिय नेत्री विमला बडोडकर, सैंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष भगवान सिंह, पूर्व सैनिक परिषद के वरुण कुमार, जितेन्द्र यादव, विनय यादव, वरिय समाजसेवी कुलविंदर सिंह पन्नू, एस जी पी सी के हरदयाल सिंह, लता सिन्हा, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष राजू मारवाह, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, सुखविंदर सिंह निक्कू, कराटे एसोसिएशन के सरजू राम, पी एन पांडे, बिपिन झा, राजेश सिंह बम, बलबीर मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं युवा उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज बिरसा नगर मंडल में स्वामी विवेकानंद को नमन किया गया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.