Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में MVA ने किया शीट शेयरिंग का ऐलान, कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र में MVA ने किया शीट शेयरिंग का ऐलान, कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र में MVA ने किया शीट शेयरिंग का ऐलान, कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
    लोकसभा चुनाव के बिघुल के बीच महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 21 सीटों पर शिवसेना का उद्धव गुट, 10 सीटों पर एनसीपी और 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसके तहत 21 सीटों पर शिवसेना का उद्धव गुट, 10 सीटों पर एनसीपी और 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसी दौरान मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

     

     

    इसी बीच कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, ‘कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। हमें तानाशाही से लड़ना होगा। गठबंधन के लिए सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में बैठाया गया। हमने सीट शेयरिंग की समस्या खत्म कर दी है।हमारे कार्यकर्ताओं को भी बीजेपी को हराने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए।’

    नाना पटोले ने आगे कहा, ‘वे हमारे गठबंधन को मुस्लिम लीग बता रहे हैं, वह डरे हुए है। वोट ट्रांसफर होगा। हमारे साथ असली एनसीपी और असली शिवसेना है। लोग हमारे लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वे मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं। लोग मोदी को वोट क्यों देंगे?’ वहीं शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘सीटों पर लड़ने की इच्छा सभी की है। इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है। जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह भी रखें कि हमारी लड़ाई महत्वपूर्ण है।’

     

     

    उद्धव ठाकरे का पीएम पर हमला
    वहीं शिवसेना  नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘सीटों पर लड़ने की इच्छा सभी की है। इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है। जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह भी रखें कि हमारी लड़ाई महत्वपूर्ण है।’

     

    उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, ‘कल प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में आए थे। एक तो कल सूर्यग्रहण था, अमावस भी थी और पीएम मोदी की सभा भी थी। प्रधानमंत्री अगर एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो ये अच्छी बात नहीं होगी। अगर हम उनकी आलोचना कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि हम देश के प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर रहे हैं बल्कि हम ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ यानी भाजपा के एक नेता की आलोचना कर रहे हैं। ‘वह  सिद्धातों पर आधारित नेतृत्व नहीं दे पाए हैं। वह बाहर आकर कह रहे हैं कि हम नकली सेना हैं। उन्होंने लोगों पर छापे मारे और चुनावी बांड में पैसे लिए। भ्रष्ट जनता पार्टी और उनके साथ वसूली सेना है। उन्होंने एक वॉशिंग मशीन खोली है। उनके साथ दाग अच्छे हैं वाला वॉशिंग पाउडर हैं।’

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग केस में के. कविता को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी
    Next Article नव वर्ष शोभा यात्रा में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.