Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : शिंदे गुट के विधायकों ने दिया अल्टीमेटम, कहा- पुराने मंत्रियों को कैबिनेट से हटाकर उनको मंत्री बनाएं
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र : शिंदे गुट के विधायकों ने दिया अल्टीमेटम, कहा- पुराने मंत्रियों को कैबिनेट से हटाकर उनको मंत्री बनाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरणों के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर घमासान मच गया है. इस घमासान में शिंदे गुट के विधायकों को सबसे ज्यादा चिंता हो रही है. अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार अगले कुछ दिनों के भीतर होना है. ऐसे में एनसीपी से आए नेताओं को मंत्री बनाने के बाद अब उनको विभाग भी दिया जाना है.
    सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट के विधायकों ने शनिवार की देर रात को अहम बैठक कर अभी पार्टी को यह तक अल्टीमेटम दे दिया कि अगर उनके विधायकों को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की जगह नहीं मिलती है तो पिछले एक साल से उनकी पार्टी के बने मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को मंत्री बनाया जाए. शिंदे गुट की ओर से आए इस अल्टीमेटम से अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मंथन का दौर जारी है.

     

     

    शिंदे गुट के विधायकों के कैबिनेट मंत्री बनने की राह में रोड़ा

    महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते एनसीपी के अजित पवार सरकार में शामिल हो गए. उनको मिलाकर नौ विधायकों ने मंत्रिमंडल में शामिल होकर मंत्री पद की शपथ भी ले ली. एनसीपी के विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने से अब होने वाला नया मंत्रिमंडल विस्तार फंस गया है. दरअसल, शिंदे फडणवीस सरकार में आठ विधायकों के शपथ लेने के साथ कैबिनेट मंत्रियों का कोटा पूरा हो गया है.
    सूत्रों के मुताबिक, इसी पूरे हुए कोटे को लेकर शिंदे गुट के विधायकों में जबरदस्त नाराजगी है. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर शनिवार की रात को और रविवार सुबह पार्टी के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हुई है. इस बैठक में चर्चा इस बात की हुई कि जब तक मंत्रिमंडल का विस्तार ना हो तब तक एनसीपी से आए विधायक, जो मंत्री बन गए हैं उनको विभागों का आवंटन ना किया जाए. इसके पीछे उनका तर्क है कि अगर एनसीपी के आए विधायकों को मंत्रिमंडल में विभाग का बंटवारा हो जाता है तो अहम विभाग एनसीपी के खाते में जा सकते हैं.

     

     

    कैबिनेट मंत्री का मिला था भरोसा, अब राज्यमंत्री पर हो रहा समझौता

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना से टूट कर आए एकनाथ शिंदे कि शिवसेना के विधायकों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बैठकों में इस बात का जिक्र सबसे ज्यादा किया जा रहा है कि उनके साथ आए विधायक जो कि पुरानी सरकार में मंत्री भी थे उनको दोबारा मंत्रिमंडल में जगह मिलने के रास्ते बंद होते जा रहे हैं. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बात को लेकर मंथन भी हो रहा है और विधायकों में नाराजगी भी है कि वह राज्यमंत्री क्यों बनेंगे जब वह पुरानी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे और उनको कैबिनेट मंत्री बनने का भरोसा भी दिलाया गया था.

    एक साल से कैबिनेट मंत्री बने नेताओं को हटाया जाए

    पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि अगर अब शिंदे गुट से कैबिनेट मंत्री बनाने का कोटा खत्म हो गया है तो उनके साथ आए एक साल से बने कैबिनेट मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए. सूत्रों के मुताबिक इस बात की चर्चा जरूर हुई लेकिन यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए बड़ा कठिन और चुनौतीपूर्ण फैसला हो सकता है.

    निर्दलीय विधायकों ने भी खोला मोर्चा

    शिंदे गुट के साथ आए निर्दलीय विधायकों ने भी अब मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट के साथ हुई बैठक में निर्दलीय विधायक बच्चू कुडू और आशीष जैसल ने तो यह तक कह दिया कि अगर उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती है तो वह और उनके साथी विधायक आगे के लिए अपने नए रास्ते भी चुन सकते हैं.

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने चला यह दांव

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिस तरीके से शिंदे गुट में शामिल हुए विधायक ने अंदर ही अंदर मोर्चाबंदी शुरू की है. उसका फायदा उद्धव ठाकरे की शिवसेना उठा सकती है. शिंदे गुट की इसी आपसी कलह पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने दावा किया था कि शिंदे गुट के आठ विधायक उनके संपर्क में हैं. राउत का दावा था कि सभी विधायकों ने उद्धव ठाकरे से संपर्क किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीलंका बोला थैंक्यू इंडिया- भारत ने हमें खून-खराबे से बचाया, आर्थिक संकट में उसने हमारी रक्षा की
    Next Article हिमाचल में बारिश से हाहाकार, ब्यास नदी में बह गया पुल, मनाली लेह हाईवे बंद

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.