Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई : इंडिया गठबंधन के नेता बैठक के बाद एक स्वर में बोले “अभी जो केंद्र में वो हारेंगे’
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मुंबई : इंडिया गठबंधन के नेता बैठक के बाद एक स्वर में बोले “अभी जो केंद्र में वो हारेंगे’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंडिया गठबंधन के नेता बैठक के बाद एक स्वर में “अभी जो केंद्र में वो हारेंगे’
    इंडिया गठबंधन की मुंबई में आयोजित दो दिवसीय बैठक का शुक्रवार को समापन हो गया। इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर ने निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए कभी काम नहीं करेंगे, वह सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा के समय विशेष सत्र नहीं बुलाया, कोरोना के समय नहीं बुलाया, चीन ने जमीन हड़प ली तो संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया, नोटबंदी के समय नहीं बुलाया, अब क्यों बुलाया, मुझे पता नहीं, वह धीरे-धीरे तानशाही की तरफ जा रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा, “अभी जो केंद्र की सत्ता में है, वह जाएंगे…हारेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव तय समय से पहले भी हो सकता है, इसलिए हम लोगों को भी मुस्तैद रहना होगा। सत्तारूढ़ पार्टी देश के इतिहास को बदलना चाहती है, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ऐसा होने नहीं देगा। यूबीटी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि तानाशाही, जुमलेबाजी, भ्रष्टाचार और ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ मजबूत हो रहा है, वैसे-वैसे सत्ताधारी गठबंधन में घबराहट बढ़ती जा रही है।“

     

     

    हम पद के लिए नहीं भारत को बचाने के लिए आए हैं- केजरीवाल
    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह गठबंधन कुछ दलों का नहीं है, बल्कि 140 करोड़ जनता का गठबंधन है। देश के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। बड़ी-बड़ी ताकतें गठबंधन को तोड़ने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि हम पद के लिए नहीं भारत को बचाने के लिए आए हैं। हमारे बीच जबरदस्ती मतभेद दिखाने की कोशिश की जा रही है। जो लोग यहां हैं, किसी में भी मनमुटाव नहीं है। हम 21वीं सदी के भारत के निर्माण के लिए एकजुट हुए हैं। केजरीवाल ने अडाणी समूह से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पूरी केंद्र सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही है, यह सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचारी अहंकारी सरकार का पतन जल्द होगा।“

     

     

    जो भ्रष्टाचार मोदी ने करवाया वो किसी ने नहीं किया- लालू
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा, “मुझे खुशी है हम सब एकजुट हुए। हमारे एक ना होने का फायदा मोदी को मिला और देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।“ लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। झूठ और अफवाह फैलाकर सरकार में आए। देश में गरीबी और महंगाई बढ़ रही है। कालेधन को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कहा कि देश में प्रचार किया गया था कि हमारा पैसा स्विस बैंक में है। लोगों को 15-15 लाख रूपये देने का वादा किया गया था। झांसे में आकर हमने भी खाता खुलवा लिया। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार मोदी ने करवाया वो किसी ने नहीं किया।“

     

     

     

    लालू यादव ने कहा, “चंद्रयान पर जय-जयकार वैज्ञानिकों की होनी चाहिए। इसरो को वैज्ञानिक मोदी जी को आगे ले जाएं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इसरो के वैज्ञानिक मोदी जी को सूरज तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई में सभी नेताओं को फंसाया गया है। ऐसा कोई नेता नहीं जिसके पास ईडी नहीं पहुंची है। देश में गरीबी है वो कह रहे हैं देश आगे बढ़ रहा है। हम मोदी जी को हटाकर ही दम लेंगे। मैं मोदी जी से पहले से ही लड़ता रहा हूं। मैंने मोदी जी की गिरफ्तारी के लिए धरना दिया है। हमने इनको हटाने का संकल्प लिया है। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य पर ले जाएं। उन्होंने कहा कि विदेश में मोदी जी का प्रवेश निषेध हो गया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRSS चीफ मोहन भागवत बोले- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है, भले ही इसे स्वीकार करें या नहीं करें
    Next Article गढ़वा जिला में वर्षों से भीषण अकाल , अंगुठा लगवाकर नहीं दे रहे राशन

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.