Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई: सिलेंडर फटने से लगी आग, नौ लोग घायल
    Breaking News Headlines

    मुंबई: सिलेंडर फटने से लगी आग, नौ लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2024Updated:June 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुंबई: सिलेंडर फटने से लगी आग, नौ लोग घायल

    महाराष्ट्र में मुंबई के चेंबूर इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह एक घर में तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई, जिससे कम से कम नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    एक अधिकारी ने बताया कि रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने से मकान की एक दीवार ढह गई और बराबर में स्थित दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।

     

     

    अधिकारी ने बताया कि यह घटना चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में सुबह करीब साढ़े सात बजे उस दौरान हुई जब महिला ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया था।

    उन्होंने बताया कि सिलेंडर में पहले से ही एलपीजी गैस लीक हो रही थी, ऐसे मे चूल्हा जलाते ही उसमें विस्फोट हो गया।

    अधिकारी ने बताया कि विस्फोट होने के बाद वहां आग लग गई, हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे में घर में मौजूद आठ लोग और मकान के बाहर मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

    अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो नाबालिग हैं।

     

     

    उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में ज्योत्सना लिंबाजिया (53), पीयूष लिंबाजिया (25), नितिन लिंबाजिया (55) और प्रीति लिंबाजिया (34) गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि ओम लिंबाजिया (9), अजय लिंबाजिया (33), पूनम लिंबाजिया, (35), महक लिंबाजिया (11) को हल्की चोटे आई हैं।

    उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति सुदाम शिरसाट (55) को सिर और पैर में चोट पहुंची है और उसे सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली जल संकट: न्यायालय ने हिमाचल को दिए 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ने के निर्देश
    Next Article आमजन के कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं होगी : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

    Related Posts

    एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

    November 18, 2025

    एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

    November 18, 2025

    एनडीए के लिए कम चुनौतीपूर्ण नहीं होगा नया कार्यकाल

    November 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

    एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

    एनडीए के लिए कम चुनौतीपूर्ण नहीं होगा नया कार्यकाल

    राशिफल

    संवाद 2025 का तीसरा दिन: सहयोग और सामुदायिक नेतृत्व रहा मुख्य आकर्षण

    टाटा कंपनी के संवेदक पर मजदूरों को हटाने का आरोप, यूथ इंटक ने उप श्रमायुक्त से की मुलाकात

    चतरा सांसद ने टंडवा एनटीपीसी प्रबंधन के अनियमितता पर खोला मोर्चा, वरीय अधिकारियों को संज्ञान लेने के निर्देश

    मौन अन्याय: झारखंड की रजत जयंती में कॉ. ए.के. रॉय की अनदेखी एक नैतिक विफलता क्यों है

    उपायुक्त ने दिए बिना अनुमति मशीन लगाने पर कार्रवाई के निर्देश

    विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.