Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी : कमल नाथ ने किसानों के लिए की पांच सौगातों की घोषणा, नर्मदा सेवा सेना बनाने का भी ऐलान
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमपी : कमल नाथ ने किसानों के लिए की पांच सौगातों की घोषणा, नर्मदा सेवा सेना बनाने का भी ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमपी : कमल नाथ ने किसानों के लिए की पांच सौगातों की घोषणा, नर्मदा सेवा सेना बनाने का भी ऐलान
    भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को पीसीसी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की. साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को पांच सौगातें देने का वचन दिया. कमल नाथ कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान न्याय योजना लागू की जाएगी.
    इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर भी जमकर हमला बोला. कमल नाथ ने कहा कि भाजपा हमेशा कहती रही कि किसान की आय दोगुना करेंगे, लेकिन प्रदेश के किसानों की आय कम हुई है. नीति आयोग ने भी ये आंकड़े दिए हैं. किसानों का कजऱ् बढ़ता जा रहा है. आज भाजपा कहती है हम ब्याज़ माफ करेंगे लेकिन कर्ज का क्या होगा? मप्र में हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने की हमारी घोषणा को जारी करेंगे.

     

     

     

    कमल नाथ की किसानों को पांच सौगातें

    – 5 हार्सपावर का बिल माफ करेंगे.
    – बिजली का बकाया बिल माफ करेंगे.
    – किसानों का कर्ज होगा माफ.
    – किसानों के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के मुक़दमे माफ करेंगे.
    – 12 घंटे निर्बाध बिजली देंगे.

    कमल नाथ ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 5 हार्स पावर तक के कृषि पंपों के लिए निश्शुल्क बिजली दी जाएगी. किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएंगे. कृषि उपयोग के पुराने दिनों की राशि माफ करने के साथ 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. कमल नाथ ने कहा कि खेती की लागत घटाने के लिए कृषक न्याय योजना को लागू करने का वचन देते हैं. इससे प्रदेश के 35 लाख किसानों को होगा लाभ.

     

     

     

    नर्मदा सेवा सेना का होगा गठन

    कमल नाथ ने यह घोषणा भी की कि प्रदेश में नर्मदा सेवा सेना का गठन किया जाएगा. 31 जुलाई को नर्मदा आरती से इसकी शुरुआत होगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि हमने नर्मदा के संरक्षण के लिए नर्मदा सेवा सेना के गठन करने का निर्णय लिया है. इसमें कोई भी शामिल हो सकता है. नर्मदा सेवा सेना घोषित करने का उद्देश्य नर्मदा के संरक्षण के प्रयासों में सहयोग करना, पौधारोपण करना, प्रदूषण को रोकना, अवैध खनन के संबंध में जानकारी एकत्र कर अधिकारियों को देने जैसे कार्य किए जाएंगे.

    प्रदेश के ऊपर बढ़ते कर्ज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जा रही लगातार घोषणाओं को लेकर कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश के ऊपर तीन लाख तीस हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण हो चुका है. सरकार को यह बताना चाहिए कि इसका उपयोग कहां और किसके लिए किया है. हमने जो भी योजना सरकार बनने पर लागू करने की गारंटी दी है, उसके लिए वित्त प्रबंधन को लेकर विचार विमर्श किया है. जब किसानों की ऋण माफी योजना लागू कर रहे थे, तब भी अधिकारियों ने कहा था कि यह संभव नहीं हो पाएगा, पर हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया.

     

     

     

    दलित आदिवासियों पर प्रदेश में हो रहे अत्याचार के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट को या फिर अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना है प्रदेश में दलित और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं. कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. जनता को भ्रमित करने के लिए भाजपा नए-नए हथकंडे अपनाती है. रसोई गैस सिलेंडर पर पांच सौ रुपये अनुदान दिए जाने पर हो रहे मंथन को लेकर कमल नाथ ने कहा कि हमें तो खुशी है और ऐसा होता है तो इसका श्रेय हमें ही मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद आज नोएडा के सभी स्कूलों की छुट्टी, कई इलाकों में जल भराव की समस्या
    Next Article मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी, सदन में जमकर हुआ हंगामा

    Related Posts

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.