Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज प्रखंड का दौरा किया, जनसमस्याओं को सुना, लोगों को मिला भरोसा और सहयोग
    Breaking News Headlines झारखंड

    सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज प्रखंड का दौरा किया, जनसमस्याओं को सुना, लोगों को मिला भरोसा और सहयोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज प्रखंड का दौरा किया, जनसमस्याओं को सुना, लोगों को मिला भरोसा और सहयोग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सांसद कालीचरण सिंह ने मंगलवार को हंटरगंज प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की, बल्कि ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। अपने दौरे की शुरुआत श्री सिंह ने कल्याणपुर गांव से की, जहां वे स्वर्गीय अमरेश सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग भी दिया। गांव में बिजली और सड़क की समस्या पर ग्रामीणों से बातचीत कर मौके पर ही अधिकारियों से समाधान को लेकर बात की। इसके बाद सांसद बलुरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. राम रघुवीर सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां भी उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया।अपने दौरे के क्रम में वे गोखना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सुधीर सिंह के बेटे की शादी में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। अंत में वे पोस्तिया गांव पहुंचे, जहां भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय सुरेन्द्र यादव के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि यादव जी की बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी वे स्वयं उठाएंगे। साथ ही, उनका टूटा हुआ मिट्टी का घर देखकर उन्होंने उसे सरकारी योजना के तहत पक्का घर दिलाने का आश्वासन भी दिया। हंटरगंज प्रखंड मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, नीतिश सिंह, राजेश सिंह, अरुण सिंह , गुंजित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।।

    जनसमस्याओं को सुना लोगों को मिला भरोसा और सहयोग सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज प्रखंड का दौरा किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा 25 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा-एक दिवसीय ऑनलाईन व्याख्यानमाला
    Next Article भाजपा नेता सतीश शर्मा के पहल पर वार्ड 30 में चला सफाई अभियान 

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.