वीर शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर आज सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने चमरिया गेस्ट हाउस स्थित उनकी प्रतिमा पर जाकर उन्हें माल्यार्पण किया ।इस दौरान उन्होंने कहा शहीद निर्मल महतो झारखंड अलग राज्य के प्रमुख निर्माताओं में से हैं। आज भी जिन सपनों को लेकर उन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी वह सपने अधूरे हैं। आज के दिन में हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि आने वाला झारखंड शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड होगा ।यह झारखंड ऐसा झारखंड होगा जिसमें किसी का शोषण नहीं होगा, कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा, किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होगा ।आज माल्यार्पण करने के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से साधु चरण महतो, कृष्णा मार्डी, शैलेंद्र महतो ,सरोज महापात्रा ,बॉबी सिंह, दीपू सिंह ,शंकर रेड्डी, पप्पू सिंह ,वीरेंनमहतो ,नारायण महतो ,यशवंत महतो ,बलवीर मंडल, अभय चौबे ,विजय कुमार सिंह, किशोर ओझा ,प्रशांत पोद्दार ,संजय रजक ,विनोद राय ,मनोज बाजपेई, तड़ित महतो,संजीव कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
निर्मल दा के सपने अधूरे हैं :सांसद विद्युत वरण महतो
Previous Articleभारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया जायेगा सम्मानित:उपायुक्त
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद