Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी में सरपंच चुनाव में चाचा ससुर ने छीनी प्रचार सामग्री तो जेठानी ने लगा ली फांसी
    Breaking News Headlines

    एमपी में सरपंच चुनाव में चाचा ससुर ने छीनी प्रचार सामग्री तो जेठानी ने लगा ली फांसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दमोह. मध्य प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारिख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे रिश्तेदारों के विवाद सामने आ रहे हें. ऐसा ही एक मामला दमोह जिले में सामने आया है, जहां जिले की पथरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली चिरोला ग्राम पंचायत में जेठानी और देवरानी सरपंच पद के लिए आमने-सामने हैं.

    आरोप है कि सरपंच पद के लिए चचेरी देवरानी के खिलाफ खड़ी हुई जेठानी पर चाचा ससुर ने नाम वापस लेने का दबाव बनाया और जब ऐसा न हो सका तो बहू की प्रचार सामग्री कब्जे में ले ली. इसके चलते जेठानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया. यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है.
    गौरतलब है कि दमोह जिले की पथरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली चिरोला ग्राम पंचायत में देवरानी अग्नि और जेठानी चंदा सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं. शनिवार सुबह तक सब सामान्य था, लेकिन दोपहर होते-होते पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जेठानी चंदा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसे ऐसा करते देख परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने जैसे-तैसे महिला को फंदे से उतारा और एंबुलेंस बुलाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया.

    इस मामले पर जेठानी चंदा राठौर की मां का कहना है कि उनकी बेटी और उसके चाचा ससुर की बहू अग्नि ने सरपंच पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके बाद परिवार चंदा पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाने लगा. इस दबाव के बीच उनकी बेटी टूट गई और नामांकन वापस लेने प्रशासनिक कार्यालय गई. कार्यालय में बहुत भीड़ थी, इस वजह से वह नामांकन वापस नहीं ले सकी. इसके बाद चुनाव आयोग से उसे चुनाव चिन्ह मिल गया.

    चंदा की मां ने बताया कि इसके बाद चंदा ने चुनाव की तैयारी की और अपने पोस्टर-पंपलेट छपवा लिए. इधर जब वह इन्हें बांटने और जनता से वोट मांगने निकली तो उसके चाचा ससुर ने उसके पंपलेट अपने कब्जे में ले लिए. जब चंदा ने उनसे इन्हें लौटाने की अपील की तो उसे चुनाव प्रचार से रोका और दबाव बनाया. इससे महिला को गहरा आघात लगा और उसने घर आकर फांसी लगा ली. महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. उसके बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है. यहां महिला की हालत नाजुक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअग्निपथ योजना के विरोध पर आनंद महिंद्रा ने जताया दुख, अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी का दिया ऑफर
    Next Article अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद का ऐलान, आरएएफ और जीआरपी हाई अलर्ट मोड पर

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 2, 2026

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.