Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के सीएम शिवराज ने कहा, लव-जिहाद, धर्मान्तरण कराने वालों को छोड़ेगे नही
    Headlines राष्ट्रीय

    एमपी के सीएम शिवराज ने कहा, लव-जिहाद, धर्मान्तरण कराने वालों को छोड़ेगे नही

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमपी के सीएम शिवराज ने कहा, लव-जिहाद, धर्मान्तरण कराने वालों को छोड़ेगे नही
    कुछ षडय़ंत्रकारी इस देश व सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं. ऐसा ही एक संगठन पिछले दिनों पकड़ा गया है, जो लव-जिहाद, फिर धर्मान्तरण इसके बाद आंतकवाद की ओर ले जाने का काम कर रहा था. इस संगठन जमात ए मुजाहिदीन के आंतकवादी पकड़े गए है. मैं आज महाराणा प्रताप के चरणों में प्रणाम कर संकल्प लेता हूं कि ऐसे लोग किसी भी कीमत पर छोड़े नहीं जाएगें. उक्ताशय की बात सीएम शिवराजसिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड के पास मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कही.इस मौके पर महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने हल्दी घाटी की मिट्टी भेंट की,

     

     

     

    जिसपर सीएम श्री चौहान ने कहा कि हल्दी घाटी की माटी से पवित्र हिंदुस्तान में और कुछ नहीं. ये माटी भारत के शौर्य और वीरता की प्रतीक है. इसका मान, सम्मान कभी जाने नहीं दूंगा. ये माटी महाराणा प्रताप के शौर्य की याद दिलाते हुए कहेगी सही दिशा में काम कर. उन्होने मंच से कहा कि महाराणा प्रताप को आने वाली पीढिय़ां पढ़ पाएं. इसके लिए मध्यप्रदेश की पाठ्य पुस्तकों में उनकी वीरताओं की कहानियां पढ़ाई जाएंगी. भोपाल में महाराणा प्रताप, चेतक व उनके दूसरे सहयोगियों का भव्य स्मारक बनाया जाएगा. राणा कल्याण बोर्ड का गठन भी हम करेंगे. बोर्ड में मार्गदर्शन के लिए महाराणा प्रताप के वंशज से स्वीकृति मांगी.

     

     

     

    इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि सीएम शिवराजसिंह चौहान ने घोषणाएं करने में कभी कंजूसी नहीं की है, लेकिन इतिहास भी इस बात गवाह है कि बाकी जो सीएम हुए है और घोषणा करते थे, उसमें से 10 प्रतिशत पर ही अमल किया गया है. शिवराजसिंह चौहान ने यदि 100 घोषणाएं की है तो 95 प्रतिशत पर अमल भी किया गया है. वहीं महाराणा प्रताप के वंशज डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा मेवाड़ व इस देश का पर्यायवाची हमारा स्वाभिमान है. इसे सम्मान देने का काम मध्यप्रदेश में हो रहा है. उम्मीद करता हूं कि अन्य प्रदेश इस सीख को लेकर आगे बढ़ेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘RRR’ और ‘Thor’ एक्टर रे स्टीवेन्सन का 58 साल की उम्र में निधन
    Next Article TV एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की हुई मौत, घर के बाथरूम में मिला शव

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.