Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के बैतूल में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 20 घायल
    Breaking News Headlines

    एमपी के बैतूल में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 20 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से हुए हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं. हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा शुक्रवार देर उस वक्त हुआ जब बारात बोन्द्री गांव से लौट रही थी. हादसा कान्हेगांव और केसिया के बीच हुआ. घटना चिचोली थाना इलाके की है.

    बताया जा रहा है कि जब ट्रैक्टर ट्रॉली कान्हेगांव से निकली थी, तब उसकी रफ्तार तेज थी. ड्राइवर की लापरवाही से वह पलट गई. हादसा होते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई. घायलों को डायल-100 की सहायता से चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जानकारी के अनुसार बोन्द्री गांव के लोग विवाह के बाद दुल्हन लेने इमली ढाना गए थे.
    ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी. पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन फिर पता चला कि कोई हादसा हो गया है. गांववाले मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी और लोग उसके नीचे दबे हुए थे. ग्रामीणों ने ट्रॉली को हटाया और घायलों को बाहर निकाला. कुछ लोगों ने डायल-100 को भी फोन कर दिया था. डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि 5 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई.

    सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. उससे पहले एंबुलेंस को भी बुला लिया गया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया. गांववालों ने बताया कि ट्रॉली में सवार लोग ट्रैक्टर की रफ्तार से पहले ही डरे हुए थे. उन्होंने ड्राइवर को हादसे को लेकर सावधान भी किया था. लेकिन, उसने उनकी बात नहीं मानी और आखिर कान्हेगांव और केसिया के बीच ट्रॉली पलट ही गई. गांववालों का कहना है कि इस हादसे का जिम्मेदार लापरवाह ड्राइवर ही है. दूसरी ओर, गंभीर रूप से घायलों का इलाज विशेष मेडिकल टीम कर रही है, जबकि सामान्य घायलों में से कई लोगों को इलाज के बाद घर जाने दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने चीन-पाकिस्तान के नागरिकों के भारतीय कंपनी में डायरेक्टर बनने के नियम किए सख्त
    Next Article कब थमेगा विवेक विद्यालय प्रबंधन का मनमानी?

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.