Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक के साथ एमओयू साइन, मेक इन इंडिया मेमोरी चिप इसी साल मिलने लगेगी
    Headlines

    दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक के साथ एमओयू साइन, मेक इन इंडिया मेमोरी चिप इसी साल मिलने लगेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2024Updated:January 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक के साथ एमओयू साइन, मेक इन इंडिया मेमोरी चिप इसी साल मिलने लगेगी
    भारत में इस साल के अंत तक मेड इन इंडिया मेमोरी चिप मिल जाएगी. गुजरात के गांधीनगर में राज्य सरकार ने दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक के साथ एमओयू पर साइन किया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को गुजरात से अपनी पहली घरेलू निर्मित मेमोरी चिप के उपलब्धता की जानकारी दी है. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में सिम्मटेक ने 1250 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है.

    वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में गुरुवार को दक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक के साथ गुजरात सरकार का एमओयू साइन किया गया. सिम्मटेक कंपनी मूलत: सेमीकंडक्टर के लिए हाई-लेयर्ड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड बनाती है. कंपनी अब गुजरात में माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को सपोर्ट के लिए ऑपरेशन करेगी.

     

     

     

     

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एमओयू के तहत सिम्मटेक राज्य में ऑपरेशन शुरू करने और माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को सपोर्ट के लिए 1250 करोड़ रुपये से अधिक का इन्वेस्टमेंट करेगी. उन्होंने बताया कि मार्च में प्लांट के स्थापना का काम शुरू होगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिम्मटेक प्लांट माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट के पास बनेगा जो पहले से ही साणंद में गुजरात औद्योगिक विकास निगम के औद्योगिक एस्टेट में स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि माइक्रोन का निवेश भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा.

     

     

     

    उद्घाटन सत्र में सिम्मटेक के सीईओ ने किया ऐलान

    वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन सत्र में बुधवार को सिम्मटेक के सीईओ जेफरी चुन ने ऐलान किया कि उनकी कंपनी भारत में निवेश के लिए तैयार है. इस निवेश से राज्य में 1,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. इस समिट में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और तमाम बड़ी कंपनियों के सीईओ पहुंचे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजरायली बमबारी में मध्य गाजा में 40 लोगों की मौत, कई सैकड़ा घायल
    Next Article दिल्ली :कोहरे की चपेट में आई वंदे भारत, 23 ट्रेनें हुईं लेट

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.