Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली :कोहरे की चपेट में आई वंदे भारत, 23 ट्रेनें हुईं लेट
    Breaking News Headlines

    दिल्ली :कोहरे की चपेट में आई वंदे भारत, 23 ट्रेनें हुईं लेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली :कोहरे की चपेट में आई वंदे भारत, 23 ट्रेनें हुईं लेट
    मकर संक्रांति से दो दिन पहले उत्तर भारत में बढ़ रहे कोहरे ने वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण, नई दिल्ली से वाराणसी के लिए कल दोपहर निकली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने मंजिल तक देरी हो रही है। रेल विभाग का कहना है कि यह वाराणसी पहुंचने में साढ़े नौ घंटे तक का समय ले सकती है, जो यात्रीगण के लिए काफी कठिनाईयों का कारण बन रहा है।भारतीय रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, कोहरे के कारण ट्रेनों का समय प्रभावित हो रहा है।

     

     

    यहां तक कि कई अन्य ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रीगण को बड़ी परेशानी हो रही है। यात्रीगण से अपील है कि वे अपनी यात्रा की तारीखें और समयों को ध्यानपूर्वक चेक करें और यात्रा के लिए समय से पहले रेलवे से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर लें। वहीं ,भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति और घना कोहरा छाया रहा, जिससे कम से कम 15 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं है। रेलवे ने कहा कि घने कोहरे की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली करीब 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

     

     

    वंदे भारत एक्सप्रेस हुई लेट
    नई दिल्ली से कल वाराणसी जाने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस ने गुरुवार को रात 23.05 बजे वाराणसी पहुंचना था, लेकिन यह शु्क्रवार की सुबह 8 बजे तक भी वहां पहुंच नहीं पाई है। इसी के चलते वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस भी अभी तक यह रवाना नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने इसे छह घंटे रिशिड्यूल कर दिया है।

     

     

    हवाईअड्डा क्षेत्र में विजिबिलिटी का स्तर शून्य
    राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चादर होने के कारण शुक्रवार सुबह तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय  हवाईअड्डा क्षेत्र में विजिबिलिटी का स्तर शून्य हो गया। हालाँकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक सलाह जारी कर यात्रियों से हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले उड़ान की जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण कोरियाई कंपनी सिम्मटेक के साथ एमओयू साइन, मेक इन इंडिया मेमोरी चिप इसी साल मिलने लगेगी
    Next Article ग्राम प्रधान के अनुसार पर्व नहीं मानने पर प्रधान ने सुनाया तुगलकी फरमान ,12 परिवारों को किया बहिष्कृत

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.