Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ और सीएमसी वेल्लोर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    एक्सएलआरआइ और सीएमसी वेल्लोर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ और सीएमसी वेल्लोर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम

     

     

    देश की प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर के बीच 23 अगस्त 2023 को एक एमओयू हुआ है. हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उक्त दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी. साथ ही हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर एक कोर्स डिजाइन किया जायेगा, जो हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए प्रबंधन कार्यक्रम व सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए मददगार होगा. उक्त एमओयू पर वेल्लोर में संयुक्त रूप से हस्ताक्षर हुआ.

     

     

    जिसमें एक्सएलआरआइ दिल्ली कैंपस के डायरेक्टर केएस. काश्मीर, एक्सएलआरआइ जमशेदपुर कैंपस के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, सीएमसी वेल्लोर के डायरेक्टर डॉ विक्रम मैथ्यूज व सीएमसी वेल्लोर के प्रिंसिपल सोलोमन सतीश कुमार शामिल थे. मौके पर मौजूद फादर काश्मीर ने कहा कि भारत की सतत और समावेशी विकास की यात्रा में सस्ती, सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

     

    हमें भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित अत्याधुनिक प्रबंधन प्रथाओं में प्रशिक्षित बड़ी संख्या में पेशेवरों की आवश्यकता होगी. हम देश के भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के अपने प्रयास में सीएमसी वेल्लोर के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं. साथ ही

     

     

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डायरेक्टर फादर. जॉर्ज सेबेस्टियन ने कहा, “हमारे प्लैटिनम जुबली वर्ष में, सीएमसी वेल्लोर के साथ यह साझेदारी राष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करने वाले दोनों अग्रणी संस्थानों के लिए नए रास्ते खोलने में मदद करेगी. कहा कि देश के लिए अत्यधिक कुशल, जिम्मेदार, नैतिक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को प्रदान करने की दिशा में यह एमओयू मील का पत्थर साबित होगा. वहीं, डॉ. विक्रम मैथ्यूज ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य देखभाल के लिए संस्थान के प्रबंधकीय व प्रशासनिक कौशल को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा,

     

     

    इसी वजह से दोनों संस्थान मिल कर पाठ्यक्रम तैयार करेंगे, जिसका फायदा पूरे देश को होगा. वहीं, डॉ. सोलोमन सतीशकुमार ने कहा कि हेल्थकेयर संस्थानों के लिए अच्छा प्रबंधन उस संस्थान के विकास और विकास के लिए महत्वपूर्ण है. उक्त कोर्स को जनवरी 2024 में लांच किया जायेगा. विदित हो कि एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी जबकि क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर की स्थापना 1900 में हुई थी. साथ ही एक्सएलआरआइ जमशेदपुर द्वारा देश में पहली बार इंडस्ट्रियल वेलफेयर पर फुल टाइम मैनेजमेंट कोर्स की शुरुआत की गयी थी, वहीं सीएमसी वेल्लोर को भारत का पहला ओपेन हार्ट सर्जरी करने का गौरव हासिल है. उक्त दोनों प्रीमियर संस्थान के बीच एमओयू होने से दोनों ही संस्थान प्रबंधन में उत्साह है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतिम सोमवारी को चिंता हरण महादेव शीतला मंदिर में होगा जलाभिषेक विशाल कावड़ यात्रा में शामिल होंगे 2100 महिला, युवा और बुजुर्ग
    Next Article भला हो कैग का जिसने अपने रिपोर्ट में महा-भ्रष्टाचार को पकड़ा: आनंद बिहारी दुबे

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.