Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भला हो कैग का जिसने अपने रिपोर्ट में महा-भ्रष्टाचार को पकड़ा: आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    भला हो कैग का जिसने अपने रिपोर्ट में महा-भ्रष्टाचार को पकड़ा: आनंद बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भला हो कैग का जिसने अपने रिपोर्ट में महा-भ्रष्टाचार को पकड़ा: आनंद बिहारी दुबे

     

    जेम्को टेल्को : जेम्को मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में *भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम* के तहत बजरंगी बगान एवं आजाद बस्ती में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में पदयात्रा के माध्यम से घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का रूप रेखा मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार एवं प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार के देख रेख तैयार की गई।
    जनसंपर्क अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आम नागरिकों के बीच *कैग के रिपोर्ट* में *महा-भ्रष्टाचार* के विषयों को साझा करते हुए कहा कि भारत में अपने आप को सबसे ईमानदार पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी जी कहते थे और उनके सत्ता में पैर जमते ही आम जनता के टैक्स से अर्जित राजस्व पर बहुत ही सुनियोजित रूप से भ्रष्टाचार कर दी गई है कि अब मोदी जी पर से आम जनता के विश्वास को करारा धोखा दिया गया है। भारत की जनता ने मोदी जी को दो दो बार देश का बागडोर सौपा और विश्वास किया लेकिन भला हो कैग का जिसने अपने रिपोर्ट में महा-भ्रष्टाचार को पकड़ा, जिसका रिपोर्ट संसद में भी पेश हुए।

     

    कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) ने महाभ्रष्टाचार के श्रेणी में 29.06 किमी लंबे द्वारका एक्सप्रेस-वे को 250.77 करोड रू प्रति किमी के बंपर ईस्टीमेट खर्च कर बनाया, जबकि आर्थिक मामलों में कैबिनेट समिति (सीसीईए) की ओर से इस हाईवे के लिए 18.2 करोड रू प्रति किमी की राशि स्वीकृत की गई थी। हरियाणा वाले हिस्से के एलिवेटेड पथ निर्माण में 14 गुणा ज्यादा राशि खर्च की गई। इससे एक्सप्रेस-वे निर्माण में महा-भ्रष्टाचार हुआ है।
    बुजुर्गों के पेंशन के 2.83 करोड रू होर्डिंग और प्रचार में केन्द्र सरकार ने खर्च कर दिया। यह मनमानी भ्रष्टाचार का घोतक है।
    अयोध्या विकास परियोजना जो आस्था से जुड़ी विषय है, वहाँ भी इमानदारी नही वरती गई। परियोजना के छः प्रोजेक्ट में 19.73 करोड रू अनुचित ढंग से लाभ दिया गया।
    उडान योजना केवल 7% रूट पर ही चालू रह सकी, 93% हवाई रूट पर योजना लागू नही हुई।

     

    हिन्दुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड कि दोषपूर्ण परियोजना के कारण 159.23 करोड का नुकसान देश को हुआ।
    पाँच टोल प्लाजा की जांच में 132 करोड़ ज्यादा वसूली का प्रमाण कैग रिपोर्ट में है। आयुष्मान योजना में 7:30 लाख लोगों का एक ही मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन किया गया है, जो नरेंद्र मोदी जी के ईमानदारी को समझने के लिए यह बहुत बड़ा विषय है। ऐसा कभी भी नहीं होना चाहिए कि जब जनता आंख मूंद करके विश्वास करें, तो उनके विश्वास को गला घोट दी जाए,

     

     

    यह रिपोर्ट मोदी जी के स्वच्छ छवि जो दिखावे का है और अंदर से आम जनता की गाढ़ी कमाई और राजस्व को मिनट में चपत कर लेने का है। यह बहुत बड़ा दोस्त पूर्ण और घातक मानसिकता का परिचायक है। अब आम जनता को यह हर हाल में सोचना ही होगा कि इतने विश्वास से दी गई वोट और मताधिकार का प्रयोग का इस्तेमाल क्या इन्हीं चीजों के लिए होगा। एक तो ये छोटा-मोटा जांच रिपोर्ट के विषय सामने आए हैं, अभी तो बड़े-बड़े विषय बाकी हैं न जाने वहां क्या हुई होगी।

     

     

    एक बार का विषय स्मरण हो रहा है कि जांच के संबंध में लोगों ने पुछा था कि प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में आए पैसे का क्या हुआ। जिस पर यह विषय सामने आया कि उक्त फंड को कोई भी जांच नहीं कर सकता है। इससे यह भ्रांति फैल गई कि मोदी जी के योजनाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं का जांच कोई भी कभी भी किसी भी परिस्थिति में नहीं कर सकेगा।

     

     

    यह भ्रांति लोगों के भ्रष्टाचार के मस्तिष्क को इतना मजबूत कर दिया कि छोटे और बड़े पैमाने पर भयंकर रूप से सोजी समझी योजनाएं तैयार की जाने लगी और इसमें कहीं ना कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का लेना देना है। मोदी जी हर मुद्दे पर अब कैसे अपने आप को ईमानदार बोल पाएंगे, वैसे करोड़ों कार्यकर्ता जो दिन रात मेहनत किए होंगे उन पर ये क्या गुजर रही होगी, यह चिंतनीय विषय है,

     

    अब लोगों को मोदी जी के साथ नहीं रहने का योजना तैयार करना चाहिए, नहीं तो आगे और न जाने कई रूप हम लोगों को देखने को मिलेगा। जो भ्रष्टाचार के पुतले का निर्माण साबित होगा। अब लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है।
    जनसंपर्क अभियान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर प्रसाद, एस पी सिंह, आई डी शर्मा, हरिहर प्रसाद, नवीन, बिट्टू शर्मा, धनंजय, अनिल, सतीश कुमार, सरोज, आदि काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ और सीएमसी वेल्लोर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम
    Next Article क्वीन क्लब द्वारा हुआ सावन महोत्सव का आयोजन

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.