Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में अभी और बारिश के आसार, इमारत गिरने से एक की मौत, तीन घायल
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में अभी और बारिश के आसार, इमारत गिरने से एक की मौत, तीन घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में अभी और बारिश के आसार, इमारत गिरने से एक की मौत, तीन घायल

    नयी दिल्ली:  मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को और बारिश की आशंका जताई है। एक दिन पहले भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया था और वर्षाजनित घटनाओं में 27 इमारतें ढहने के साथ एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए थे।

    आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात 12 बजे तक दिल्ली पुलिस को इमारतें गिरने के संबंध में 26 फोन आए और बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एक और घटना की सूचना मिली।

     

     

    सब्जी मंडी इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शास्त्री पार्क में दो और सैन्य कॉलोनी में एक कुल तीन लोग घायल हो गए।

    आंकड़ों के अनुसार रात 12 बजे तक यातायात बाधित होने से जुड़ी 2,727 और जलभराव की 119 सूचना मिलीं। सुबह सात बजे तक यातायात बाधित की 218 और जलभराव की आठ सूचनाएं मिलीं। इस दौरान पुलिस को पेड़ गिरने की 50 सूचनाएं भी मिलीं।

    आईटीओ, राजघाट, मदर डेयरी, गणेश नगर और पटपड़गंज रोड समेत कई इलाकों की सड़कें बृहस्पतिवार की सुबह भी जलमग्न रहीं।

     

     

    बुधवार को गाजीपुर में 22 वर्षीय महिला और उसका तीन वर्षीय बेटा जलभराव के कारण फिसलकर नाले में डूब गए। यह घटना खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास सड़क के किनारे निर्माणाधीन नाले में हुई।

    दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार देर रात घोषणा की कि बृहस्पतिवार को शहर के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत था।

    आईएमडी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र के सलवान स्टेशन पर बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सात बज कर 15 मिनट तक 147.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    नजफगढ़ स्टेशन ने 113 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और लोधी रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा सफदरजंग वेधशालाओं में क्रमशः 107.5 मिमी, 104.5 मिमी और 105.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

    दिल्ली लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे तक जलभराव की 90 सूचनाएं और पेड़ गिरने की 20 सूचनाएं मिलीं।

     

     

     

    दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यात्रियों से मुंडका जाने से बचने को कहा है। इस इलाके में भारी जलभराव है।

    इसमें कहा गया है, ‘‘मुंडका में सड़क पर भारी जलभराव और गड्ढों के कारण नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर और इसके विपरीत रोहतक रोड पर यातायात प्रभावित है…।’’

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 63 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

    शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका-रोड की दशा
    Next Article लोकसभा में आपदा प्रबंधन  विधेयक, 2024 पेश

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.