21 और 22 जून को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक पहल करते हुए मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया इस ट्रेड फेयर में बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में 47 स्टाल लगाए गए, महिलाओं ने अपने उत्पादों को इस ट्रेंड फेयर के माध्यम से प्रदर्शित किया, इस मानसून ट्रेड फेयर में मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री दीपक बिरुआ, उनके साथ विधायक सविता महतो और विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस दो दिवसीय ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया

