Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधुनिक पावर ने सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया पुरस्कृत
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    आधुनिक पावर ने सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया पुरस्कृत

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • सुरक्षा जागरूकता में डबल्यूटीपी विभाग सर्वश्रेष्ठ, एपीएनआरएल में सुरक्षा सप्ताह संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूप से लागु करने और मुस्तैदी से अपनाने के लिए सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्र आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) के डबल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) विभाग को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। सोमवार को कंपनी द्वारा 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह कंपनी परिसर में संम्पन्न हुआ।
    राजेश महतो और आलोक महतो को सबसे सचेत श्रमिक और एएचपी विभाग के विकास कुमार और सी एंड आई विभाग के आशीष कुमार को सबसे जागरूक इंजीनियर घोषित किया गया जबकि एंकोटेक को सुरक्षा जागरूक संवेदक के ख़िताब से नवाजा गया।
    इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, संवेदकों व कर्मचारियों के बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया। सुरक्षा सप्ताह मनाने के दौरान चित्रांकन व सुरक्षा स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। समापन समारोह की शुरुआत में सुरक्षा का झंडा फहराया गया तत्पक्षात ऑपरेशन और मेंटेनेन्स प्रमुख एमएन सिंह ने कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी।
    कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कम्पनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन या उद्योग के लिए औद्योगिक सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यह संभावित खतरों और जोखिमों से कर्मचारियों, कल-पुर्जों और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सुरक्षा उपायों को लागू करने से न केवल कार्य के माहौल में सुधार होता है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है और शून्य दुर्घटना लक्ष्य की प्राप्ति होती।
    इस मौके पर कंपनी के पदाधिकारी एमएन सिंह, राजेश कुमार शर्मा, अमल वैद्यया, एनएसपी राव और संजीव चौधरी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए कर्मचारियों और उनके बच्चों, कॉन्ट्रैक्टरों को पुरुष्कृत किया गया।
    कार्यक्रम का मंच संचालन मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने किया। एमएमडी विभाग के एनएसपी राव स्वागत भाषण दिया जबकि इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रमुख संजीव चौधरी ने सभी आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सप्ताह भर चले कार्यक्रम को सफलतम बनाने के लिए मनोज आचार्यी, बिदेश बिद, बिमल मंडल सहित सुरक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों के अतुलनीय सहयोग रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार हेतु मिली 81 लाख की स्वीकृति
    Next Article कुड़मी महतो पर गलत बयान दे रही सरकार : सुनील

    Related Posts

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    प्रशासनिक बैठकों में विभागीय पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.