Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार हेतु मिली 81 लाख की स्वीकृति
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति

    बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार हेतु मिली 81 लाख की स्वीकृति

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्रालय का जताया आभार, कहा- जरूरतमंद लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 1 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार और उन्नयन की मांग को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वीकार कर लिया है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस परियोजना के लिए 81 लाख 32 हजार 380 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 40 लाख रुपये की राशि आवंटित भी कर दी गई है।

    इस संबंध में विधायक पूर्णिमा साहू ने 6 फरवरी 2025 को विभाग के प्रधान सचिव को पत्र (पत्रांक संख्या 0390/25/MLA-JP-J) लिखकर बिरसानगर सीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी। उन्होंने पत्र में क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर 24×7 प्रसव सुविधा, मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड, वेटिंग एरिया, नर्सिंग स्टेशन, मेडिसिन स्टोर, सीढ़ी एवं रैंप जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

    विधायक के इस अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने 10 मार्च 2025 को पत्र (सं०-5/पी०-05/2025-55(9) ब) जारी कर स्वीकृति प्रदान की है। विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिरसानगर जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ यहीं उपलब्ध होंगी।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के तहत पुरुष एवं महिला वार्ड, वेटिंग एरिया, प्रसव कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, मेडिसिन स्टोर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएँ सुलभ हो सकेंगी। स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन से विशेष रूप से क्षेत्र के गरीब एवं वंचित तबके को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय एकीकरण शिविर से वापस लौटी ग्रेजुएट कॉलेज की गीता कुमारी
    Next Article आधुनिक पावर ने सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया पुरस्कृत

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.