Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ धाम तक मोबाइल हुआ बैन, कई मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई
    Breaking News धर्म राष्ट्रीय

    केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ धाम तक मोबाइल हुआ बैन, कई मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ धाम तक मोबाइल हुआ बैन, कई मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई
    देहरादून. चारधाम की यात्रा इन दिनों भक्ति का विषय कम सोशल मीडिया पर दिखावे की चीज ज्यादा हो गई है. हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर रील बनाने के लिए चार धाम की यात्रा पर पहुंच रहा है, जिसके चलते अनचाही भीड़ देखने को मिल रही है और इसके कारण श्रद्धा-भक्ति के भाव से धाम पर दर्शन करने जा रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जब कभी आप केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पर पहुंचेंगे तो वहं मौजूद लोगों के हाथ जोड़े हुए कम मोबाइल से वीडियो बनाते हुए ज्यादा दिखेंगे. इसी वजह से राज्य की धामी सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देश जारी किया है.

     

     

    नए दिशा-निर्देश के मुताबिक मंदिरों की 50 मीटर रेंज में मोबाइल के लिए एसओपी जारी किया गया है. इसके तहत मंदिर के 50 मीटर रेंज में रील और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसपर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी.

     

     

    उत्तराखंड राज्य के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि अब से प्रशासन उन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज करेगा, जो चारधाम यात्रा के बारे में रील बनाकर गलत सूचनाएं या अफवाह फैला रह हैं. उत्तराखंड की मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसे सख्ती से लागू किया जाए.

     

     

    मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन सचिव, गढ़वाल मंडल के कमिश्नर, एसपी और जिला कलेक्टर को इस बारे में आदेश दिया है कि अब से मंदिरों में 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी करने, सोशल मीडिया के रील्स आदि ना बनाएं जाएं. इससे आस्था के लिए तीर्थयात्रा करने आए लोगों की समस्या होती है और उनकी भावनाओं को ठेस भी पहुंचती है.

     

     

    उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सारी व्यवस्था की गई है। हम सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं कि कोई श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन में या अपंजीकृत तरीके से न आएं। बहुत सख्त जांच की जा रही है।

    कई मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ धाम तक मोबाइल हुआ बैन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल ने दो भारतीय ब्रांडों-एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के आयात, उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
    Next Article जनाब प्रखंड कार्यालय हैं या मुखिया जी का दलान जो टेबुल के ऊपर पैर रख कर नींद फरमा रहे हैं प्रधान लिपिक साहब।

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.