Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6000mAh की बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी M32 भारत में हुआ लॉन्च
    Headlines

    6000mAh की बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी M32 भारत में हुआ लॉन्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सैमसंग ने नया गैलेक्सी M32 मिड रेंज डिवाइस को भारत में लॉन्च कर दिया है. नया डिवाइस रियलमी 8, पोको M3 प्रो और रेडमी नोट 10 को कड़ी टक्कर देगा. M सीरीज यहां क्वाड लेंस, एमोलेडे स्क्रीन और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है. सैमसंग गैलेक्सी M32 की कीमत 16,999 रुपए है जिसमें आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज मिलता है. वहीं दूसरा वेरिएंट जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत 14,999 रुपए है.

    गैलेक्सी M32 को यहां दो रंगों में उपलब्ध करवाया गया है जो ब्लैक और लाइट ब्लू है. सैमसंग यहां इस डिवाइस की सेल की शुरुआत 28 जून से कर रहा है. फोन को ऑफिशियल सैमसंग स्टोर, एमेजॉन ई कॉमर्स और दूसरे रिटेलर्स से खरीद सकते हैं. एमेजॉन.इन ने ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को भी ऑफर देने का ऐलान किया है. जो यूजर्स इस बैंक कार्ड से फोन खरीदेंगे उन्हें 1250 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा.

    फीचर्स

    सैमसंग गैलेक्सी M32 एमोलेड डिस्प्ले के साथ आया है जिसमें फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स की है. सैमसंग ने यहां इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है. फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है. डिवाइस में 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है.

    कैमरे की अगर बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन का प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल यूनिट के साथ आता है. फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है, वहीं इसमें वॉटरड्रॉप नॉच भी दिया गया है. फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. इसके साथ आपको 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है.

    बैटरी के मामले में फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी. फोन में 15W का चार्जर दिया जाएगा लेकिन डिवाइस 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. डिवाइस एंड्रॉयड 11 और वन UI 3.1 आउट ऑफ दी बॉक्स पर काम करता है. ये डोल्बी एटमॉस सपोर्ट करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article4 करोड़ में बिकी फास्ट एंड फ्यूरियस में शामिल पॉल Walker की टोयोटा सुप्रा
    Next Article साड़ी पहनकर वेट लिफ्टिंग और पुश-अप्स, वायरल हो रहा कसरत का यह अनोखा अंदाज

    Related Posts

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    June 28, 2026

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.