Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023Updated:July 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

     

    विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्रातिशीघ्र अबतक अनुशंसित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरा करें तथा योजनाओं की गुणवत्ता स्तरीय रखना सुनिश्चित करें।

     

    उन्होंने कहा है कि विधायक बनने के बाद से अब तक 3 वर्षों में विभिन्न प्रकार की कुल 211 योजनाएं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूरी की गयी हंै, जिनपर 12 करोड़ 32 लाख रु. की राशि व्यय हुई है। फिलहाल 60 योजनाएं जिला प्रशासन के पास अनुशंसित हैं, जिसकी स्वीकृति मिलने पर पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इन योजनाओं में नगर विकास विभाग की जिला योजनाएं शामिल नहीं हैं। जिला योजनाओं की समीक्षा वे जमशेदपुर अक्षेस के साथ सोमवार को करेंगे।

     

    श्री राय ने विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं के संबंध में विधिसम्मत क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में वे योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त को अनुशंसा करते हैं और उप विकास आयुक्त चयनित एजेंसी के माध्यम से इनका क्रियान्वयन कराते हैं।

     

    जमशेदपुर पूर्वी उनका विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह जमशेदपुर अक्षेस के अधीन है इसलिए उनके आग्रह पर अधिकांश योजनाएं जमशेदपुर अक्षेस द्वारा क्रियान्वित की जाती हैं। ऐसा आग्रह करने के पीछे उद्देश्य यही है कि विधायक निधि और जिला योजना के क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित हो सके। अधिक से अधिक कार्य कराया जा सके।

    विधायक निधि की योजना और नगर विकास विभाग की जिला योजना के साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं भी स्वीकृत हो गयी हैं, जिसका क्रियान्वयन शीघ्र आरंभ होगा। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को और अधिक क्षमता और कुशलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस बारे में उप विकास आयुक्त से भी बात करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleR K+2 SCHOOL बागड़ेहरी के द्वारा बागड़ेहरी की गलियों निकाली में रैली
    Next Article मानगो : कान्वाई चालक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को फूंका

    Related Posts

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    May 25, 2025

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    May 25, 2025

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    पहले सारना धर्म फिर जातीय जन गणना की मांग पर धरना 27 को

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया

    पुसालोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाईनल

    देश के विकास मे चैबर के लोगों की अहम भूमिका :ओम बिरला

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    शिक्षा ही ब्रह्मास्त्र है, शिक्षित समाज से ही होगा राष्ट्र निर्माण – अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.