Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिनटों में ही दो कार्यपालक अभियंता और दो सहायक अभियंता हुए हाजिर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    मिनटों में ही दो कार्यपालक अभियंता और दो सहायक अभियंता हुए हाजिर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिनटों में ही दो कार्यपालक अभियंता और दो सहायक अभियंता हुए हाजिर

    *जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक*

    *जनसुविधा प्रतिनिधियों संग चलती बैठक में सरयू राय ने अफसरों को किया फोन*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में जनसुविधा प्रतिनिधियों की जरूरी बैठक की। इस बैठक में बिजली, पानी और साफ-सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बैठक में
    मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जनसुविधा प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल से संबंधित समस्याओं की जानकारी श्री राय को दी। श्री राय को बताया गया कि ओल्ड सुभाष कालोनी, संजय पथ में रोड नं. 2 से 6 तक, शंकोसाई के रामनगर और श्यामनगर, शंकोसाई, रोड नं. 5 में जेपी स्कूल के पीछे, एकता नगर, मानगो पोस्ट आफिस रोड में गौड़ बस्ती, शांतिनगर, कृष्णानगर, लक्ष्मणनगर, मुंशी मोहल्ला, मजार लाइन, डिमना रोड में महेन्द्र मैरिज के पीछे गुडरू बासा, तिर्की मैदान, ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित रोड नं. 18 वेस्ट तथा कुली रोड आदि इलाकों में सही तरीके से पानी नहीं आ रहा है।
    इन समस्याओं को सुनते-सुनते श्री राय ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को फोन किया और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। फोन पर ही श्री राय ने उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। जब यह बैठक चल ही रही थी, तभी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता आ गये। बैठक खत्म होने के बाद इन अधिकारियों के साथ श्री राय ने अलग से बैठक की और कहा कि जनसुविधा के जो भी कार्य हैं, वो बिना किसी विध्न के पूर्ण हों।
    बैठक में बिजली और पेयजल से संबंधित नागरिकों की विभिन्न कठिनाईयों को चिन्हित किया गया। विशेषकर गर्मी में लोड बढ़ने के कारण पावर कट कट की समस्या को लेकर चर्चा की गई। यह निर्णय हुआ कि वर्तमान में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाकर 200 केवीए किया जाएगा और जहां जरूरी है, वहां नये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिन्हित किये जाएंगे।
    बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण संबंधी कार्य के प्रतिनिधि नीरज सिंह, जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद, मानगो नगर निगम क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सोनारी के जनसुविधा प्रतिनिधि रवि ठाकुर, कदमा के जनसुविधा प्रतिनिधि अनुज चैधरी, बिष्टुपुर के जनसुविधा प्रतिनिधि सन्नी सिंह, साकची के जनसुविधा प्रतिनिधि विवेक पाण्डेय, मानगो के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह, उलीडीह के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत तथा आजादनगर मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि निसार अहमद शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्यमंदिर परिसर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रीराम कथा महिमा एवं गुरु महिमा से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय, आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने कथा में किया वर्णन
    Next Article हुडको एकादश ने डिमना एकादश को हराया, खरकई एकादश को मिली जीत

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    April 21, 2026

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन: शिवशंकर सिंह

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सुधार नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन: शिवशंकर सिंह

    डीप बोरिंग घोटाले का आरोप: साक्ष्य मिटाने की कोशिश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    अग्निवीर वायु भर्ती जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का उत्साह

    चेकपोस्ट वीडियो पर ‘जेल’ चेतावनी विवाद गहराया, अधिवक्ता सुधीर पप्पू ने उठाए संवैधानिक सवाल

    23 अप्रैल से गोलमुरी में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा से होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का आगाज

    संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब

    पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: बीच सड़क हमला, दो नाबालिग घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.