Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ढुल्लू महतो ने मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों में अपनी भड़ास निकाली है। यह उनके चरित्र का परिचायक है: सरयू राय 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    ढुल्लू महतो ने मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों में अपनी भड़ास निकाली है। यह उनके चरित्र का परिचायक है: सरयू राय 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024Updated:September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ढुल्लू महतो ने मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों में अपनी भड़ास निकाली है। यह उनके चरित्र का परिचायक है: सरयू राय

    विधायक सरयू राय प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा के सांसद ढुल्लू महतो ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ढुल्लू महतो ने मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों में अपनी भड़ास निकाली है। यह उनके चरित्र का परिचायक है। श्री ढुल्लू महतो 4 आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता हैं और उनके खिलाफ करीब 45 मामलों में एफआईआर दर्ज है जिसकी सुनवाई चल रही है।

    धनबाद लोकसभा चुनाव के समय मैंने इन मामलों को उठाया था।

    श्री ढुल्लू महतो ने बाघमारा क्षेत्र के लेडीडुमर और दारिधा गांव के दर्जनों छोटे किसानों की 200 एकड़ जमीन को हड़प लिया है और इसकी घेराबंदी कर जेल जैसी ऊँची दीवार खड़ी कर दी है।

    श्री ढुल्लू महतो ने अपने गांव में गोतिया भाई अशोक महतो, उनकी पत्नी कुंती देवी और बेटी सुनीति को बुरी तरह प्रताड़ित किया है और उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल पर बुल्डोजर चलवा दिया है।

    लेडीडुमर और दरिधा गांव के ढुल्लू महतो के गोतिया लोगों ने मेरे समक्ष यह मामला उठाया और मदद की गुहार लगायी थी।

    मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि गरीब किसानों की जमीन को ढुल्लू महतो के चंगुल से मुक्त कराउंगा और उनके गोतिया पर हुए अत्याचार की भी सजा दिलाउंगा।

    उल्लेखनीय है कि जिन किसानों और लोगों के जमीन पर ढुल्लू महतो ने अवैध कब्जा किया है, उनमें से 95 प्रतिशत पिछड़ी तेली समुदाय के लोग हैं।

    अब विधानसभा चुनाव के समय यही खुन्नस निकालने के लिए ढुल्लू महतो मेरे विरुद्ध संवाददाता सम्मेलन में अनाप-शनाप बक रहे हैं।

    जिन लोगों को उन्होंने प्रताड़ित किया, उन सभी ने मुझे फोन पर बात कर बताया है कि वे समूह बनाकर जमशेदपुर आएंगे और डुल्लू महतो के कारनामों का पर्दाफाश करेंगे।

    प्रेस कांफ्रेंस में ढुल्लू महतो ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है।

    इस विषय में मैं कल वकीलों से सलाह लूंगा और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए नोटिस भिजवाउंगा और सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करूँगा।

    ढुल्लू महतो ने मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों में अपनी भड़ास निकाली है। यह उनके चरित्र का परिचायक है: सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अभिनंदन प्रसाद हुए निलंबित , भाजपा नेता विकास सिंह के शिकायत पर हुई कार्रवाई 
    Next Article कोयला लदा अनियंत्रित हाईवा सड़क दुर्घटना में हुआ क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.