Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल से मिले विधायक सरय़ू राय, औद्योगिक नगर समिति के बारे में हुई विस्तृत चर्चा
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राज्यपाल से मिले विधायक सरय़ू राय, औद्योगिक नगर समिति के बारे में हुई विस्तृत चर्चा

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सरयू को राज्यपाल का आश्वासन, आवश्यक कदम उठाएंगे*

    *राज्यपाल से मिले विधायक सरय़ू राय, औद्योगिक नगर समिति के बारे में हुई विस्तृत चर्चा*

    *इसी साल टाटा लीज समझौता हो रहा है खत्म, नागरिक सुविधाओं को लेकर कुछ भी साफ नहीं*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *रांची/जमशेदपुर*
    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति के बारे में विस्तार से बातचीत की। श्री राय ने उन्हें स्मरण दिलाया कि दिसम्बर-2023 में उन्होंने इस विषय पर तत्कालीन राज्यपाल के समक्ष एक स्मार-पत्र दिया था जिस पर राजभवन ने संज्ञान लेकर झारखण्ड के मुख्य सचिव को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

    राज्यपाल के प्रधान सचिव ने बताया कि इस विषय में मुख्य सचिव स्तर से राजभवन को कोई सूचना नहीं दी गई है। श्री राय ने राज्यपाल को सूचित किया कि जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति का गठन करने में जनहित का ख्याल नहीं रखा गया है और नगरपालिका की मूल भावनाओं को भी नजरअंदाज किया गया है, जबकि औद्योगिक नगर समिति नगरपालिका के बदले में गठित होती है। इसमें जनता के प्रतिनिधियों (निर्वाचित या मनोनीत) को कोई स्थान नहीं दिया गया है, जबकि नगरपालिका का गठन ही स्थानीय स्वशासन के लिए होता है।

    सरयू राय ने राज्यपाल को बताया कि इस समिति में सरकार एवं टाटा स्टील के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। यह स्थानीय स्वशासन के विरूद्ध है। इस समिति में करीब आधी संख्या टाटा स्टील के प्रतिनिधियों की है। 1973 में संविधान का 74वां संशोधन होने के बाद संविधान के अनुच्छेद 243 (क्यू) में अपवाद स्वरूप एक प्रावधान किया गया है कि जहां कोई सरकार या निजी उद्योग प्रतिष्ठान जनसुविधाएं दे रहा है अथवा देने के लिए तैयार है, वहां सरकार चाहे तो नगरपालिका का गठन नहीं भी कर सकती है और वहाँ औद्योगिक नगर समिति बना सकती है। इसके तहत देशभर में करीब आधा दर्जन छोटे-बड़े औद्योगिक नगर समितियाँ गठित हुई है, जिनमें सेवा प्रदाता के अतिरिक्त उद्योगों, सामाजिक संगठनों एवं सरकार के प्रतिनिधियों को नामित किया गया है। किसी में भी सरकार के किसी मंत्री को समिति का अध्यक्ष नहीं बनाया गया है, परंतु जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति में स्थानीय मंत्री अथवा प्रभारी मंत्री, झारखण्ड सरकार को अध्यक्ष बनाया गया है तथा सदस्य के रूप में आधा दर्जन से अधिक संख्या में सेवा प्रदाता संस्थान को नामित किया गया है। जनहित में इस पर पुनर्विचार आवश्यक प्रतीत होता है। श्री राय ने राज्यपाल से कहा कि आपके स्तर से सरकार को इस आशय का निर्देश दिया जाए।

    उन्होंने राज्यपाल को बताया कि टाटा लीज समझौता इसी वर्ष समाप्त हो रहा है। ऐसी स्थिति में जमशेदपुर के लोगों को जनसुविधाएं किस आधार पर मिलेंगी, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

    श्री राय ने झारखंड के राज्यपाल से कहा कि फिलहाल जमशेदपुर को औद्योगिक नगर समिति के गठन में जनसुविधाएं प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया जाना चाहिए। साथ ही एक शिकायत कोषांग का गठन होना चाहिए, ताकि वहां कोई भी व्यक्ति जनसुविधा संबंधी अपनी शिकायत रख सके।

    राज्यपाल ने सरयू राय को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में आवश्यक कदम उठाएंगे ताकि औद्योगिक नगर समिति संविधान के प्रावधान के अनुरूप कार्य करे और औद्योगिक नगर समिति की अधिसूचना में सरकार द्वारा आवश्यक संशोधन किया जाए। इसके साथ ही औद्योगिक नगर समिति को स्थानीय स्वशासन की भावना के अनुरूप बनाया जाए।

    औद्योगिक नगर समिति के बारे में हुई विस्तृत चर्चा राज्यपाल से मिले विधायक सरय़ू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने संविधान का किया सबसे अधिक दमन, कांग्रेस को बताया संविधान विरोधी:रघुवर दास
    Next Article चयनित बच्चों के नाम की सूची संबंधित स्कूल के पोर्टल, जिला के एनआईसी वेबसाइट पर अपलोड के अलावा उनके अभिभावक के रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एसएमएस से भेजी जा रही*

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 28, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 28, 2025

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.