Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति हजारीबाग

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    Aman KumarBy Aman KumarJune 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक मकान गिरने और दूसरी आगजनी की घटना शामिल है। इन दोनों मामलों में विधायक पूर्णिमा साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घटनास्थलों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। शनिवार को निर्मल नगर में एक पुराना मकान गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पूर्णिमा साहू तत्काल मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस हादसे में घायल हुई महिला से उन्होंने एमजीएम अस्पताल जाकर मुलाकात की और चिकित्सकों से समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। अस्पताल अधीक्षक से बातचीत कर उन्होंने इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने की बात कही। देर शाम तत्काल राहत के रूप में पीड़ित परिवार को विधायक की ओर से तिरपाल मुहैया कराई गई।

    वहीं, बीते दिनों बागुनहातु रोड नंबर 2 निवासी गोपी नाथ मुखी के घर में आग लगने की घटना से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। विधायक पूर्णिमा साहू ने वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता की अपील की। उन्होंने परिजनों को आग से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा हरसंभव मदद का दिया भरोसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय भाव जागरण में साहित्यकारों की भूमिका ‘ विषय पर संगोष्ठी
    Next Article नई शिक्षा नीति को लेकर भाजपा झामुमो आमने सामने 

    Related Posts

    सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत

    November 27, 2026

    आनंद मोहन प्रकरण: कानून, राजनीति और जातिगत लामबंदी के बीच लोकतंत्र के सवाल

    November 27, 2026

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत

    आनंद मोहन प्रकरण: कानून, राजनीति और जातिगत लामबंदी के बीच लोकतंत्र के सवाल

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल

    Royal Reels Casino Mobile: Quick-Hit Sessions for Players Who Drop In and Out

    लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 850 तक होगी संख्या

    पंचकूला में 26 से 28 दिसंबर तक सजेगा छठा मीडिया महाकुंभ एवं राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026

    अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

    बाल विवाह के खिलाफ अभियान तेज, पीएलवी को बताया डालसा का सैनिक

    बारीडीह हाई स्कूल में बच्चों की फाइलेरिया जाँच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.