Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक ललन यादव ने कहा: साहेबपुरकमाल ने ठाना है, अवधेश राय को सांसद बनाना है।
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    विधायक ललन यादव ने कहा: साहेबपुरकमाल ने ठाना है, अवधेश राय को सांसद बनाना है।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 28, 2024Updated:April 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता पूजा सिंह

    साहेबपुरकमाल: जिले के साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललन यादव ने कहा है कि इस विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश राय के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। हर जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के लोगों ने बेगूसराय का बेटा अवधेश राय को सांसद बनाने का निर्णय ले लिया है। विधायक डॉ. सत्तानन्द संबुद्ध उर्फ ललन यादव इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों का सघन चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने विष्णुपुर आहोक पंचायत के हरदेव यादव के दरवाजे पर महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता अब जुमलेबाजों से ऊब चुकी है। लोगों ने इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प कर लिया है। उन्होंने लोगों से प्रत्याशी अवधेश राय को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह परवान पर है।
    *विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता*
    इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा अंचल सचिव सह पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अवधेश राय को भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की जनता पिछली बार बाहरी को अपना नेतृत्व सौंपकर अब पछता रही है, लेकिन इस बार उसे बेगूसराय के बेटे के रूप में अवधेश राय जैसे स्वच्छ छवि के प्रत्याशी मिले हैं, जिन्होंने बेगूसराय में समावेशी विकास करने की कसमें खाई है। बैठक को संबोधित करते हुए कॉमरेड प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही और सनकी रवैए से देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में आ गया है। हमें मताधिकार के रूप में इसी संविधान ने यह शक्ति प्रदान की है कि हम इस बार भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की मुहिम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणापत्र में समावेशी और सम्यक विकास की बात की गई है। उसी विश्वास के आधार पर मतदाताओं से अपील है कि आपलोग मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और अवधेश राय को अपार बहुमत से विजय बनाएं।
    *चुनाव को धार देने के लिए गठित की जा रही है पंचायत संचालन समितियां*
    विदित हो कि चुनाव को धार देने के लिए इंडिया गठबंधन पंचायत संचालन समितियों का गठन कर रही है। इसी क्रम में विष्णुपुर आहोक पंचायत में 25 सदस्यीय संचालन समिति का गठन कर सबों को जिम्मेवारी सौंपी गई। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, कमल किशोर यादव, भरत यादव, वंदेलाल यादव, उमेश शाह, रणवीर आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान शांतिपूर्ण संपन्न: बिहार में दूसरे चरण की पांच सीटों पर मतदान पहले चरण की तुलना में  रहा बेहतर।
    Next Article पूर्व विधायक ने अपनाया बगावती तेवर, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने दी जोर आजमाइश की खुली चुनौती

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.