Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांचीःविधायक कमलेश सिंह ने थामा बीजेपी का दामन
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    रांचीःविधायक कमलेश सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधायक कमलेश सिंह ने थामा बीजेपी का दामन
    रांचीः तमाम विरोध के बीच हुसैनाबाद के एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में उन्होंने झारखंड एनसीपी की पूरी टीम के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर कमलेश सिंह के पुत्र और एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूर्य सोनम सहित प्रदेश एनसीपी के कई पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए.

     

     

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेता रवींद्र राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे कमलेश सिंह एवं उनके समर्थकों का स्वागत किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि कमलेश सिंह अप्रत्यक्ष रूप से लंबे समय से भाजपा को सहयोग करते रहे हैं. उन्होंने 2005 में कमलेश सिंह के द्वारा दिए गए समर्थन के बल पर बची भाजपा सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि कमलेश सिंह का सहयोग हमेशा पार्टी को रहा है. अब भाजपा का सदस्य होने के नाते न केवल हुसैनाबाद बल्कि पूरे झारखंड में काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे.

     

     

    कमलेश सिंह पर सबको साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी होगी -हिमंता

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के मौके पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कमलेश सिंह के आने से किसी को नाराजगी नहीं होनी चाहिए, बल्कि पार्टी में सदस्यों की संख्या बढ़ने से खुशी होनी चाहिए. कमलेश सिंह पर भी जिम्मेदारी होगी कि पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे.

    उन्होंने कहा कि कमलेश सिंह के ज्वाइनिंग से पहले पार्टी के द्वारा एनसीपी से सहमति ले ली गई थी, क्योंकि एनसीपी एनडीए का सहयोगी दल है. इसलिए इसको लेकर कोई गतिरोध नहीं है और ना ही कोई विवाद है. करीब 1 महीने से कमलेश सिंह को पार्टी में शामिल करने को लेकर एनसीपी के केंद्रीय नेतृत्व से हमारी बातचीत चल रही थी. पार्टी का एकमात्र मकसद है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतकर बहुमत के साथ सरकार बनाएं. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जो भी पार्टी को पहले से या वर्तमान में सहयोग देते रहे हैं या दे रहे हैं उन्हें लाने की कोशिश की जा रही है.

     

     

     

    हरि नारायण राय को पार्टी में शामिल कराने को लेकर चल रही चर्चा पर हिमंता विश्व सरमा ने कहा कि हमारी मुलाकात दिल्ली और उनके घर पर भी हुई है. हरि नारायण राय के बारे में न्यायालय के आदेश पर कुछ अड़चन है. इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा बहुत कुछ यहां देखने को मिलेगा और इसको लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है. कई लोग पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क में हैं.

     

     

    इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि जिस तरह से राज्य में 5 वर्षों से सरकार चल रही है और इस दौरान भ्रष्टाचार चरम पर रहा है बांग्लादेशी घुसपैठ राज्य में सत्तारुढ़ दल के संरक्षण में चल रही है. इससे जनता उब चुकी है और मंईयां योजना और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का कोई असर पड़ने वाला नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदरभंगा : सरकार दशहरा से पहले बाढ़ पीड़ितों को देगी 7 हजार
    Next Article कांग्रेस के आला अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन को लेकर कांग्रेस कमिटी ने की अहम् बैठक

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.