Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश होकर मकान पर गिरा, 2 नागरिकों की मौत
    Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश होकर मकान पर गिरा, 2 नागरिकों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश होकर मकान पर गिरा, 2 नागरिकों की मौत
    नई दिल्ली  :  राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया. फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर जा गिरा. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि विमान का पायलट सुरक्षित है. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं. विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं.

     

     

    बता दें कि मिग 21 सिंगल सीटर विमान था. पायलट द्वारा विमान क्रैश होने से कुछ मिनट पहले तकनीकी खराबी की सूचना दी गई थी. जब विमान तेजी से धरती की तरफ जाने लगा तो पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित लैंड कर गया. वहीं विमान बहलोल नगर के एक घर पर जा गिरा. इस हादसे में चोटिल पायलट के लिए एमआई 17 भेजा गया है. मिग-21 विमान ने सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना को लेकर स्थानीय पुलिस थानेदार सदर का कहना है कि पायलट को एयरलिफ्ट किया गया है. पायलट के लिए वायुसेना का एमआई17 भेजा है. मिग-21 जिस छत पर गिरा था. वहां तीन महिलाएं और एक आदमी मौजूद था. इनमें से एक महिला और एक आदमी की मौत हो गई. वहीं दो महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया.

     

     

    बता दें कि इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में राजस्थान के भरतपुर में ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जेस एक सुखोई एसयू-30 और एक मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. इस हादसे में एक पायलट की जान चली गई थी. एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वहीं अभी हाल ही में पिछले हफ्त जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनागस्त हो गया था. भारतीय वायु सेना की तरफ से भी इस दुर्घटना की पुष्टि की जा चुकी है. ट्वीट करते हुए वायु सेना की ओर से जानकारी दी गई कि एक रूटीन उड़ान के लिए सोमवार सुबह भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. ये विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. वायु सेना की ओर से बताया गया कि इस दुर्घटना में पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोट आई हैं. सेना ने इस दुर्घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNHSC के सदस्यों ने मनाया अनाथ बच्चों के साथ जन्मदिन
    Next Article केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, अब तक 21 लोगों की मौत

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.