Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल का जलसंकट राजनीतिक जल्दबाजी का नतीजा: सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम अस्पताल का जलसंकट राजनीतिक जल्दबाजी का नतीजा: सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल का जलसंकट राजनीतिक जल्दबाजी का नतीजा: सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल में उत्पन्न गंभीर जलसंकट के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले राजनीतिक कारणों से अस्पताल का उद्घाटन तो कर दिया गया, लेकिन पानी की स्थायी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसका खामियाजा आज मरीजों और चिकित्सकों को भुगतना पड़ रहा है।

    गुरुवार को एमजीएम अस्पताल का दो घंटे से अधिक समय तक निरीक्षण करने के बाद सरयू राय ने बताया कि अस्पताल को प्रतिदिन कम से कम 5 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में मानगो नगर निगम और डीप बोरिंग से मिलाकर बमुश्किल 2 लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ यह संकट और गहराने की आशंका है।

    उन्होंने बताया कि एलएंडटी द्वारा निर्मित अस्पताल भवन में पानी की समुचित व्यवस्था पहले से की जानी चाहिए थी। पानी की कमी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा पांच डीप बोरिंग कराई गई, जो बरसात में तो कारगर रही, लेकिन अब भू-जल स्तर गिरने से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संकट के कारण बुधवार को कई जरूरी ऑपरेशन स्थगित करने पड़े, जबकि गुरुवार को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

    सरयू राय ने स्वर्णरेखा नदी से एमजीएम अस्पताल को पानी उपलब्ध कराने के लिए बन रही परियोजना का भी निरीक्षण किया। संबंधित सुपरवाइजर ने बताया कि इसे पूरा होने में अभी एक से डेढ़ माह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक तौर पर डिमना लेक या डोबो डैम से पानी लेने के सुझाव पहले ही दिए गए थे, लेकिन इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई।

    उन्होंने चिंता जताई कि यदि मानगो क्षेत्र के नागरिकों के हिस्से का पानी अस्पताल को दिया गया तो गर्मी के दिनों में आम लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। सरयू राय ने कहा कि जल संकट के कारण अस्पताल का संचालन प्रभावित हो रहा है और मरीजों को असुविधा हो रही है, जिसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के आईसीयू, हड्डी विभाग, गायनोलॉजी विभाग और ऑपरेशन थियेटर का जायजा लिया तथा चिकित्सकों व उपाधीक्षक से बातचीत की। सभी ने पानी की कमी को अस्पताल संचालन में बड़ी बाधा बताया।

    एमजीएम अस्पताल का जलसंकट राजनीतिक जल्दबाजी का नतीजा: सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो को मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता अंसार खान के आवास पर पहुंचे मोमिना बेगम से मांगा समर्थन 
    Next Article क्षेत्र के साथ सोशल मीडिया पर भी मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को मिल रहा समर्थन फ्लाईओवर और ओवरब्रिज निर्माण दूरदर्शी सोच का परिणाम

    Related Posts

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    September 19, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर बाबू को ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

    राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज

    सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए भी दिखे राजनीतिक सक्रियता : अप्पू तिवारी

    रांची में जेरॉक्स का रोड शो, पहले दिन तीन डिजिटल रंगीन मुद्रकों का आदेश

    खनन संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव की तैयारी बैठक में जुटे चारों प्रत्याशी

    सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को राहत, सीबीआई कोर्ट ने आगे की कार्रवाई की मांग खारिज की

    पोटका में युवा का “जेंडर मेला”: “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.