लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जोन डी के सदस्यों ने छोटा तलसा गांव के घासीराम टूडू नामक व्यक्ति को दिया व्हीलचेयर एवं ग्रामीणों को मास्क दिया
जमशेदपुर 11 जनवरी – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जोन डी के चारों क्लब फेमिना, भारत, गोलमुरी तथा ज्वेलस ने साथ मिलकर छोटा तलसा गांव के घासीराम टूडू नामक व्यक्ति को व्हीलचेयर दिया! जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने बताया कि घासीराम टूडू छोटा तलसा गांव के स्थानीय ग्रामीण है जिनके शरीर का निचला हिस्सा विकलांग है और वह चल नहीं सकते, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था! इसलिए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जोन डि की जोनल चेयरपर्सन सारिका सिंह के मार्गदर्शन में आज जोन डी की टीम ने इस स्थानीय ग्रामीण को व्हीलचेयर देकर उनकी समस्याओं को कुछ कम करने का प्रयास किया तथा अन्य स्थानीय ग्रामीणों के बीच मास्क का भी वितरण किया! इस नेक कार्य में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना, भारत, गोलमुरी, और ज्वेलस के सदस्यों में जोनल चेयरपर्सन सारिका सिंह, भरत सिंह, सुचित्रा रुंगटा, अलका जयसवाल, डॉक्टर वी.के.सिंह, रणजीत कौर, राजेश कुमार, संदीप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, करण गोराई, राजीव कुमार, राजेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे!