Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3 जुलाई को बहरागोड़ा के पांचांडो गाँव में आयोजित होगा मेघा स्वास्थ्य शिविर,गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना हमारा लक्ष्य है: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    3 जुलाई को बहरागोड़ा के पांचांडो गाँव में आयोजित होगा मेघा स्वास्थ्य शिविर,गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना हमारा लक्ष्य है: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    3 जुलाई को बहरागोड़ा के पांचांडो गाँव में आयोजित होगा मेघा स्वास्थ्य शिविर,गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना हमारा लक्ष्य है: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    डाॅ गोस्वामी के प्रयास से अगले 3 महीनों में 15 स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन

    गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना हमारा लक्ष्य है: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    आज बहरागोड़ा प्रखंड के पांचांडो गाँव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा की अध्यक्षता में बहुलिया पंचायत के प्रमुख नागरिकों की एक बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि थे जबकि प्रमुख समाजसेवी डाॅ कृष्णरंजन साव, शक्ति पद बारिक,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, पंचायत समिति सदस्य निमाई पैड़ा, उपमुखिया असीम सेनापति तथा वरीय भाजपा नेता अरूण बारीक विशिष्ट अतिथि थे ।
    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा, चाकुलिया तथा गुड़ाबांदा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यंत कमी है । इस क्षेत्र के मरीजों को पश्चिम बंगाल तथा ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है ।गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने हेतु अगले 3 महीनों में 15 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा ये शिविर आयोजित होंगे । जमशेदपुर तथा आसपास के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सीय सलाह प्रदान किया जाएगा । चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान किया जाएगा ।मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का जमशेदपुर के नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा ।उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि गरीब मरीजों की सेवा अपने माता-पिता की सेवा की भांति करें । पांचांडो गाँव के स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह है । बैठक में प्रमुख रूप से सत्यवान साव, रामहरि कांड, मानिक दास,अमल बेरा, बीरेन बाग, बुधुराम संड, कार्तिक पैड़ा, जयकृष्ण पैड़ा, मानस भुईंया, तापस भुईंया, बार्बी घोष, शिवशंकर श्यामल, मिहिर लेंका, विजय लेंका, भगीरथ संड य, विष्णु पद दास, कण देऊरी,अनुकुल सीट , शिबू संतरा, यादव पात्र, विष्णु पद साव, तापस साव, तरूण साव,रवि प्रधान, प्रोबद साव, आशीष बारीक, महादेव सीट तथा राजेश कुमार बुदुक सम्मिलित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की भारी जीत पर भरत सिंह ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे.पी.नड्डा, योगी आदित्यनाथ को दी बधाई
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रेरणादायक और अनुकरणीय: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    July 4, 2026

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.