गेवरा कॉलोनी आजाद चौक में जन्माष्टमी पर मनाया गया मटका फोड,लोगों में दिखा उत्साह
राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद
श्रद्धालु हुए आकर्षित बच्चों ने की खूब मस्ती
गेवरा:-हर साल की तरह इस साल भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गेवरा कॉलोनी के आजाद चौक में मटका फोडो इनाम जीतो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटका फोटो कार्यक्रम में भाग लेने दूर दराज गांव से भी टीम पहुंची थी, इस कार्यक्रम में लोग बहुत उत्साहित दिखे बच्चों ने खूब मौज मस्ती की, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव का उत्साह मनाया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री तनवीर अहमद जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल शुक्ला जी उपस्थित रहे यह कार्यक्रम समिति के द्वारा विगत 14 वर्षों से किया जा रहा कार्यक्रम में बच्चों का मटका फोड़, कुर्सी दौड और बडे लोगो के लिए ग्रीस मटका फोड का कार्यक्रम था। ग्रीस मटका फोड की राशि 11000 दी गई साथ मे बच्चों में जितने वाले प्रतिभागियों को भी उचित इनाम की राशि दी गई साथ मे साई सेवा समिति सभी लोगो का हौसला बढ़ते रहने के लिए धन्यवाद करते रहे।


